Latestराष्ट्रीय

Cyclone Amphan: 1999 के बाद दूसरी बार महातूफान का सामना करेगा भारत

Cyclone Amphan: चक्रवाती तूफान मंगलवार शाम तक एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। भारतीय मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी है।

बताया गया है कि चक्रवात के चलते ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ ही भारी बारिश हो सकती है। वहीं, ओडिशा सरकार ने तटीय इलाकों से 11 लाख लोगों को निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। करीब 195 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से अम्फान तूफान 20 मई की शाम को पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंचेगा।

अम्फान को लेकर कैबिनेट सचिव करेंगे बैठक
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा अम्फान चक्रवात को लेकर आज दोपहर 12.00 बजे राष्ट्रीय संकट निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। एनडीआरएफ और रक्षा बलों की तत्परता के अलावा, बिजली और दूरसंचार विभागों को आपातकालीन प्रतिक्रिया के साथ तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम