फर्जी LPG बुकिंग मैसेज से हो सकती है भारी ठगी, CyberDost I4C ने अलर्ट जारी किया
फर्जी LPG बुकिंग मैसेज से हो सकती है भारी ठगी, CyberDost I4C ने अलर्ट जारी किया
फर्जी LPG बुकिंग मैसेज से हो सकती है भारी ठगी, CyberDost I4C ने अलर्ट जारी किया
नई दिल्ली (1 अप्रैल, 2026):फर्जी LPG बुकिंग मैसेज से हो सकती है भारी ठगी, CyberDost I4C ने अलर्ट जारी किया, देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंता के बीच एक नया ऑनलाइन स्कैम तेजी से फैल रहा है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (CyberDost I4C) ने इस खतरे के लिए अलर्ट जारी किया है।
स्कैमर्स लोगों के डर और जल्दबाजी का फायदा उठाकर फर्जी एलपीजी बुकिंग के नाम पर पैसे और बैंक डिटेल्स चुरा रहे हैं। आम यूजर नकली और असली में फर्क नहीं कर पाते।
कैसे फैल रहा है स्कैम
स्कैमर्स एसएमएस, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए मैसेज भेजते हैं, जिसमें कहा जाता है कि गैस की भारी कमी है और तुरंत बुकिंग नहीं की तो सिलेंडर नहीं मिलेगा।मैसेज में डिस्काउंट ऑफर और जल्दबाजी के डर का इस्तेमाल किया जाता है।यूजर को फर्जी लिंक भेजा जाता है, जो देखने में असली वेबसाइट जैसा लगता है।लिंक पर क्लिक करने के बाद ओटीपी, एटीएम पिन और बैंक डिटेल्स मांगी जाती हैं। कुछ मामलों में QR कोड स्कैन भी कराया जाता है।
खतरा: क्लिक करते ही बैंक अकाउंट खाली हो सकता है
जैसे ही यूजर फर्जी लिंक पर जानकारी साझा करता है, उसके बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिए जाते हैं। इसके बाद न तो बुकिंग होती है और न ही सिलेंडर मिलता है। यह पूरा स्कैम सिर्फ यूजर के डेटा और पैसे चुराने के लिए रचा गया है।
सरकार की चेतावनी और सुरक्षा उपाय
केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म से गैस बुकिंग करें: Indane, HP Gas, Bharat Gas की वेबसाइट या ऐप। किसी भी अनजान लिंक या QR कोड पर क्लिक न करें। ऐप केवल Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड करें। ओटीपी, पिन या बैंक डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें।
संदिग्ध संदेश आने पर सीधे अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करें। सरकार ने साफ कहा है कि थोड़ी सतर्कता ही साइबर फ्रॉड से बचाव का सबसे बड़ा तरीका है। फर्जी LPG बुकिंग मैसेज से हो सकती है भारी ठगी, CyberDost I4C ने अलर्ट जारी किया