Site icon Yashbharat.com

Akshay Kumar की बेटी नितारा से आपत्तिजनक फोटो मांगने वाला गिरफ्तार, साइबर पुलिस ने भेजा जेल

Akshay Kumar की बेटी नितारा से आपत्तिजनक फोटो मांगने वाला गिरफ्तार, साइबर पुलिस ने भेजा जेल

Akshay Kumar की बेटी नितारा से आपत्तिजनक फोटो मांगने वाला गिरफ्तार, साइबर पुलिस ने भेजा जेल

Akshay Kumar की बेटी नितारा से आपत्तिजनक फोटो मांगने वाला गिरफ्तार, साइबर पुलिस ने भेजा जेल।  बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की बेटी नितारा कुमार के साथ ऑनलाइन गेमिंग के दौरान हुए साइबर दुर्व्यवहार मामले में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में साइबर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Akshay Kumar की बेटी नितारा से आपत्तिजनक फोटो मांगने वाला गिरफ्तार, साइबर पुलिस ने भेजा जेल

यह मामला साल 2025 का बताया जा रहा है, जब नितारा ऑनलाइन गेम खेल रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे आपत्तिजनक बातचीत की और न्यूड तस्वीरें भेजने की मांग की थी। घटना की जानकारी मिलते ही अक्षय कुमार ने तुरंत साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस यशस्वी यादव ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें सोशल मीडिया सिक्योरिटी, फिशिंग अटैक और साइबर बुलिंग से बचाव जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।

अक्षय कुमार ने इससे पहले एक सार्वजनिक कार्यक्रम में इस घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि कैसे उनकी बेटी ने तुरंत इस बात की जानकारी अपनी मां को दी और समय रहते मामला गंभीर होने से बच गया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार हाल ही में अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Exit mobile version