Site icon Yashbharat.com

cyber security नगर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को बताया: सतर्कता ही सायबर फ्राड से बचने का प्रमुख उपाय

IMG 20230919 WA0037

cyber security। सायबर क्राइम को लेकर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर कटनी पुलिस द्वारा लगातार साइबर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में छात्र छात्राओं को सायबर क्राइम के प्रति महत्वपूर्ण जानकारी देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा एवं सायबर सेल टीम के द्वारा डी पी एस स्कूल कटनी में अध्ययन रत छात्रों एवं छात्राओं को सायबर क्राइम से बचाव हेतु सायबर जागरूकता से संबंधित विषय पर सेमिनार दिया गया।

इस दौरान छात्रों को बताया गया की सायबर अपराधों से बचने का एक प्रमुख रास्ता स्वयं का जागरूक होना है। विशेष तौर पर नव युवकों को किशोर उम्र में सायबर फ्राड को लेकर जागरूकता आएगी तो वह समाज मे ज्यादा प्रभावशाली होगी क्योंकि आज हर घर मे सबसे ज्यादा सोशल मीडिया तथा इंटरनेट का उपयोग नई पीढ़ी ही कर रही है।

इस सेमिनार के माध्यम से न सिर्फ बच्चों को सायबर क्राइम को लेकर जानकारी दी गई, वरन फ्राड से बचने और किसी फ्राड का शिकार होने पर इस पर तत्काल क्या करना करना चाहिए इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा द्वारा अपने मोबाइल पर सुरक्षा, किसी अनजान लिंक को न खोलना, फ्राड और फेक फोन कॉल पर कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर न करना, ओटीपी, पासवर्ड आदि कभी भी किसी को न बताना, छात्राओं को विशेष सतर्क रहना आदि महत्वपूर्ण जानकारी दी गईं । साथ ही बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी सटीक जवाब दिया। इस अवसर पर साइबर सेल प्रभारी उनि उदयभान मिश्रा, बस स्टैंड चौकी प्रभारी उनि हरबचन कुडापे, साइबर सेल से अजय साकेत एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version