Site icon Yashbharat.com

Cyber ​​Fraud एयरपोर्ट से बोल रहा हूँ आपके कूरियर में फर्जी पासपोर्ट, ड्रग्स के पैकेट हैं, कह कर मोबाइल पर लूट लिए 99 लाख

13 08 2020

Cyber ​​Fraud एयरपोर्ट से बोल रहा हूँ आपके कूरियर में फर्जी पासपोर्ट, ड्रग्स के पैकेट हैं, कह कर मोबाइल पर लूट लिए 99 लाख यह फ्राड इंदौर के राजा रामन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केंद्र के रिसर्च स्काॅलर के साथ हुआ। साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस गए। शातिर अपराधियों ने उन्हें डिजिटल अरेस्टकर 99 लाख रुपये वसूल कर लिए।

एडिशनल डीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के मुताबिक धोखाधड़ी जयंत भट्टाचार्य के साथ हुई है। जयंत आरआर कैट में रिसर्च स्काॅलर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 8 जून को अनजान नंबर से कॉल आया था।

आरोपितों ने कहा कि वह मुंबई एयरपोर्ट से बात कर रहे हैं। उनके नाम का एक पार्सल मिला है जो सेडेक्स कोरियर से भेजा गया था। आरोपितों ने कहा कोरियर में फर्जी पासपोर्ट, ड्रग्स के पैकेट हैं।

इस मामले में गिरफ्तारी और जेल भी हो सकती है। आरोपितों ने जयंत को भयभीत किया और कहा कि केस के सिलसिले में नारकोटिक्स विभाग से बात करनी होगी।

स्काइप काॅल से जोड़ा और कहा कि खातों में अवैध लेनदेन हुआ

आरोपितों ने स्काइप काॅल से जोड़ा और कहा कि खातों में अवैध लेनदेन हुआ है। खातों का सत्यापन करने के लिए एक अन्य खाते में 99 हजार रुपये जमा करवा लिए।
इस पर जयंत को शक हुआ तो उन्होंने गूगल सर्च इंजिन से जानकारी निकाली तो पता चला सेडेक्स कोरियर के नाम से ठगी होती है।वशक होने पर स्काॅलर ने गूगल से जानकारी निकाली तो धोखाधड़ी का पता चला। साइबर एक्सपर्ट ने आरोपितों के मोबाइल की जानकारी निकाल ली है। उन खातों को फ्रीज कर दिया जिनमें रुपये ट्रांसफर हुए थे।
Exit mobile version