Cyber Fraud एयरपोर्ट से बोल रहा हूँ आपके कूरियर में फर्जी पासपोर्ट, ड्रग्स के पैकेट हैं, कह कर मोबाइल पर लूट लिए 99 लाख यह फ्राड इंदौर के राजा रामन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केंद्र के रिसर्च स्काॅलर के साथ हुआ। साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस गए। शातिर अपराधियों ने उन्हें डिजिटल अरेस्टकर 99 लाख रुपये वसूल कर लिए।
एडिशनल डीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के मुताबिक धोखाधड़ी जयंत भट्टाचार्य के साथ हुई है। जयंत आरआर कैट में रिसर्च स्काॅलर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 8 जून को अनजान नंबर से कॉल आया था।
आरोपितों ने कहा कि वह मुंबई एयरपोर्ट से बात कर रहे हैं। उनके नाम का एक पार्सल मिला है जो सेडेक्स कोरियर से भेजा गया था। आरोपितों ने कहा कोरियर में फर्जी पासपोर्ट, ड्रग्स के पैकेट हैं।










