Site icon Yashbharat.com

cVugil app: सी-विजिल एप से आयोग रखेगा आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर, नागरिक कर सकेंगे शिकायत

images 8

cVugil app: सी-विजिल एप से आयोग रखेगा आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर, नागरिक कर सकेंगे शिकायत  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सी-विजिल एप से आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर रखी जाएगी। आचार संहिता के उल्लंघन की सी-विजिल एप के माध्यम से कोई भी नागरिक जानकारी दे सकेगा। जानकारी मिलते ही आयोग उस पर त्वरित कार्रवाई करेगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 में निर्वाचन संबंधी शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए सी-विजिल मोबाइल एप को तैयार कराया है। इस एप से कोई भी नागरिक निर्वाचन में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन संबंधी किसी भी घटना का फोटो-वीडियो तैयार कर अपनी शिकायत भेज सकता है। आचार संहिता के लागू होते ही यह एप सक्रिय हो जाएगा। 100 मिनट के अंदर शिकायत का हल किया जाएगा। इस एप पर कोई भी नागरिक घटनास्थल से 20 मीटर के अंदर से ली गई फोटो अपलोड कर सकता है। पांच मिनट के अंदर किसी भी नागरिक को सी-विजिल एप पर फोटो अपलोड करनी होगी।

मध्य प्रदेश में वर्ष 2018 में हुए विधानसभा निर्वाचन में सी-विजिल एप से 3 हजार 990 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसी तरह लोकसभा निर्वाचन 2019 में 16472 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। सभी शिकायतों का समुचित निराकरण किया गया।

 

 

 

Exit mobile version