katniमध्यप्रदेश

सीएसपी कांड ब्रेकिंग -कुठला के चर्चित मामले में तीनों आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ हनफी के नाम से अलग-अलग वारंट

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र में दर्ज चर्चित मामले में पुलिस कार्रवाई को लेकर महत्वपूर्ण दस्तावेज सामने आए हैं। मामले में निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ हनफी के नाम से अलग-अलग गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। सामने आए दस्तावेजों पर 18 सितंबर 2026 की तारीख दर्ज है।

नेहा पच्चीसिया IMG 20260918 WA0014 IMG 20260918 WA0013

दस्तावेजों के अनुसार, तीनों आरोपियों के नाम से पृथक-पृथक गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। वारंट में संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर सक्षम मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के निर्देश दर्ज हैं। दस्तावेजों में थाना कुठला और अपराध क्रमांक 738/2026 का उल्लेख है। साथ ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं का भी उल्लेख किया गया है।

वारंट दस्तावेजों पर मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षर और न्यायालय की मुहर दिखाई दे रही है। इनमें आरोपी की गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने तथा जमानत से संबंधित शर्तों का भी उल्लेख किया गया है।

हाईकोर्ट में भी चल रही है सुनवाई

इधर निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया से संबंधित मामला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ में भी विचाराधीन है। उनकी ओर से दायर WP No. 37216 of 2026 पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति हिमांशु जोशी की एकलपीठ ने अगली सुनवाई से पहले जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले में 21 सितंबर 2026 को अगली सुनवाई प्रस्तावित है, जिसमें याचिकाकर्ता की ओर से मांगी गई अंतरिम राहत पर विचार किया जाना है।

गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अब मामले में पुलिस की आगामी कार्रवाई पर नजर रहेगी। हालांकि, आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायालय में होने वाली सुनवाई और पूरी न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

 

रोहित सेन

Back to top button