Site icon YASHBHARAT.COM

कटायेघाट मेले में उमड़ी भीड़, बरगवां मोड़ पर से चांडक चौक तक लगा भीषण जाम

IMG 20261129 WA0080

 

कटायेघाट मेले में उमड़ी भीड़, बरगवां मोड़ पर से चांडक चौक तक लगा भीषण जा

कटनी। शहर के प्रसिद्ध श्री बजरंग कटायेघाट मेले में रविवार को अंतिम दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले का आनंद लेने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित पहुंचे। शाम होते-होते मेले में लोगों की आवाजाही और अधिक बढ़ गई। इसका असर यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला।

कटायेघाट मेले से लौटने वाले लोगों और वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण कटायेघाट मोड़, बरगवां के पास सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते यहां भीषण जाम की स्थिति निर्मित हो गई। करीब आधे घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया वाहनों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

मेले से वापस लौट रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, जाम के कारण स्थानीय राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। अंतिम दिन मेले में उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर यातायात व्यवस्था के सामने चुनौती खड़ी कर दी। लोगों का कहना था कि मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है।

 

Exit mobile version