FEATUREDLatest

Crime लूट की कहानी गढ़ने हाथ में ब्लेड से घाव किए खुद पर मिर्च पाउडर डाला धरा गया

Bhopal Crime News: भोपाल । डेढ़ लाख रुपये के कर्ज से परेशान एक युवक ने अपने मालिक सुपारी व्यापारी के एक लाख रुपये हड़पने के लिए साजिश रची। इस मामले में उसने अपनी महिला मित्र को भी शामिल कर लिया। योजना के तहत नौकर ने खुद के बाएं हाथ पर ब्लेड से घाव कर लिए। कपड़ों पर मिर्च पाउडर भी डाल लिया। लूट की सूचना मिलते ही मालिक मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल और सघन पूछताछ के बाद मामला फर्जी निकला। पुलिस ने नौकर और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर रुपये बरामद कर लिए हैं।

हनुमानगंज पुलिस के मुताबिक एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्रविहार कालोनी में रहने वाले दीपक हिरवानी (49) की जुमेराती में शंकर सुपारी के नाम से दुकान है। पिछले छह-सात सालों से उनकी दुकान पर नरेंद्र पंथी काम करता है। भरोसा होने के कारण दीपक नरेंद्र को रोजाना बैंक में रुपये जमा करने के लिए भेजता था। बुधवार शाम करीब चार बजे दीपक ने उसे एक लाख पांच हजार रुपये हमीदिया रोड स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की पर्ची भरकर जमा करने के लिए भेजा। करीब बीस मिनट बाद नरेंद्र ने दीपक को फोन करके बताया कि मनोहर डेयरी वाली गली में उसके साथ लूट हो गई है। दीपक तुरंत मौके पर पहुंचा। उसे नरेंद्र ने बताया कि लाल रंग की बाइक से आए दो लड़के उसके हाथ में चाकू मारकर और आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर नोटों से भरा बैग छीनकर भाग गए हैं। दीपक ने नरेंद्र को थाने जाकर शिकायत करने को बोला।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम