katniLatest

Crime लंबे समय से फरार चल रहे 08 स्थाई एवं 10 गिरफ्तारी वारंटियों को किया अरेस्ट

crime कटनी कोतवाली पुलिस ने काम्बिंग गश्त के दौरान पूरी रात सर्चिंग अभियान में क्षेत्र के गुण्डा बदमाशों को चैक कर लंबे समय से फरार चल रहे 08 स्थाई एवं 10 गिरफ्तारी वारंटियों को अरेस्ट किया।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव 2023 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराए जाने व आदर्श आचार संहिता का प्रभावी रूप से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही दिनांक 29-30.10.23 की रात्रि में जिले के प्रत्येक थाने में काम्बिंग गश्त करते हुए अधिक से अधिक स्थाई वारंटीयों / गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ करने हेतु करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी कोतवाली कटनी निरी. आशीष कुमार शर्मा द्वारा अपने स्टाफ के साथ वृहद स्तर पर फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु दिनांक 29-30.10.2023 की रात्रि में अभियान चलाकर लंबे समय से फरार चल रहे 08 स्थाई वारंटियों एवं 10 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

काम्बिंग गश्त के दौरान क्षेत्र के गुण्डा बदमाशों की विधिवत चैकिंग की गई। रात्रि काम्बिंग गश्त के दौरान ही खिरहनी फाटक कटनी में 03 व्यक्तियों के कब्जे से 15 ली. अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रू की जप्त की गई है।

गिरफ्तार स्थाई वारंटियों के नाम

राम खिलावन चौधरी नि. रबर फैक्ट्री कटनी,
रजनीश दुबे नि गायत्री नगर कटनी हाल नई बस्ती कटनी
शंको उर्फ विमला बाई वंशकार नि. फारेस्टर वार्ड कटनी.
मिश्री लाल पिता समन वंशकार उम्र 54 वर्ष नि. फारेस्टर वार्ड कटनी
सचिन वंशकार पिता मिश्री लाल वंशकार उम्र 26 वर्ष नि.झर्रा टिकुरिया कटनी
रानू कोल पिता बाबू लाल कोल उम्र 25 वर्ष नि. पाठक वार्ड कटनी
अर्जुन वंशकार पिता सावन वंशकार उम्र 18 वर्ष नि. कावस जी वार्ड कटनी
पारस तिवारी पिता सतीश तिवारी नि. गणेश चौक कटनी

गिरफ्तारी वारंटियों के नाम
गोलू उर्फ प्रशांत विश्वकर्मा नि. गायत्री नगर कटनी, बिक्की उर्फ राकेश दाहिया नि. गायत्री नगर कटनी, पारस तिवारी नि. गणेश चौक कटनी, कमलेश कुमार रैकवार नि. नालंदा स्कूल के पास कटनी, शिवांशु मिश्रा नि. ईश्वरीपुरा वार्ड कटनी, राजकुमार उर्फ लाला चौधरी नि भट्टा मोहल्ला कटनी गोलू उर्फ गौरव निषाद निः रघुनाथगंज हल्दी राम गली कटनी, संजय उर्फ संजू निषाद नि. रघुनाथगंज हल्दी राम गली कटनी, नेहा बर्मन नि. रबर फैक्ट्री रोड़ कटनी, राजकुमार कुशवाहा नि. ग्राम बाबली टोला पो. कन्हवारा जिला कटनी

काम्बिंग गश्त के दौरान कार्यवाही में विशेष भूमिका में कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा, उनि रामचंद्र शुक्ला, सउनि विजय शंकर गिरी, रामनाथ साकेत, कप्तान सिंह, प्र. आर अनिल सेंगर, पुष्पराज सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, नीरज तिवारी सूर्यकांत त्रिपाठी, महेन्द्र दुबे, अरूण पाण्डेय, अनुराग सोनकर, अजीत मिश्रा, कौशल सिंह, सुनील सिंह, सुधीर मिश्रा, शिबबालक प्रजापति, आर, पलाश दुबे, अजय प्रताप सिंह, उपेन्द्र सिंह, अमित सिंह, गणेश सिंह, राहुल तिवारी, अभिषेक राय, लोकेन्द्र सिंह, पंजाब सिंह, अनिल गौतम, सुधीर दुबे एवं रूपाली यादव की अहम भूमिका रही। आगामी विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराए जाने इस प्रकार की कार्यवाहियां लगातार जारी रहेगी।

Back to top button