Site icon Yashbharat.com

Crime: देवर ने फावड़े से की भाभी की हत्या, बाद में किया सरेंडर

murder

murder

Crime: देवर ने फावड़े से की भाभी की हत्या, बाद में सरेंडर किया । अंबाह के चौकवारिन का पुरा गांव में मंगलवार की सुबह देवर ने भाभी के गले पर फावड़े से कई वार कर हत्या कर दी, इसके बाद खुद ही थाने पहुंचा। हत्या की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की सांस चल रही थी, वह उसे अंबाह अस्पताल लेकर गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवर ने हत्या की वजह किसी और से अवैध संबंध बताया है।

फावड़े से किए कई प्रहार

थरा पंचायत के चौकवारिन का पुरा गांव निवासी प्रदीप तोमर मंगलवार की सुबह थाने पहुंचा, जहां उसने बताया कि उसने अपनी 35 वर्षीय भाभी आशिकी तोमर की अवैध संबंधों के चलते फावड़े से हमला कर हत्या कर दी है। उसके गले पर फावड़े से कई प्रहार किए गए थे। आशिकी के दो बेटे भी हैं एक बेटा आठ तो दूसरा बेटा छह साल का है।

ड्राइवर से अवैध संबंध का आरोप

आरोपित प्रदीप के अनुसार बड़ा भाई ट्रक ड्राइवर का काम करता है। भाभी का भाई के साथ ड्राइवर का काम करने वाले एक युवक से अवैध संबंध थे। आठ दिन पहले प्रदीप ने उसे घर में ही आपत्तिजनक स्थिति में भी देख लिया था, जिसके बाद से वह तनाव में था। मंगलवार की सुबह कहासुनी के बाद फावड़े से आशिकी पर हमला कर दिया। एएसपी अरंविद ठाकुर का कहना है कि अवैध संबंधों के चलते हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

Exit mobile version