Site icon Yashbharat.com

Cricket Worldcup 2023 भारत ने पहली बार किसी वर्ल्ड कप में लगातार नौ मुकाबले जीते, नीदरलैंड को 160 रन से हराया

unknown 2023 11 12t134403995 1699778385

Cricket Worldcup 2023 बेंगलुरु चिंन्नास्वामी स्टेडियम में भाररत ने आखिरी लीग मुकाबले में नीदरलैंड को 160 रन से हरा दिया। यह भारत की वर्ल्ड कप में लगातार नौवीं जीत है। टीम इंडिया ने पहली बार किसी वर्ल्ड कप में लगातार नौ मुकाबले जीते। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 410 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 47.5 ओवर में 250 रन पर ऑलआउट हो गई।

411 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड टीम ने दूसरे ही ओवर में वेज्ली बारेसी का विकेट गंवा दिया। बारेसी 4 ही रन बनाकर मोहम्मद सिराज की बॉल पर कॉट बिहाइंड हो गए। नंबर-3 पर उतरे कॉलिन एकरमैन ने मैक्स ओ’डाउड के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप की। दोनों ने 10 ओवर में टीम का स्कोर 62 रन तक पहुंचा दिया।

आखिरी के 7.5 ओवर में नीदरलैंड की टीम ने 60 रन बनाने में 4 विकेट गंवाए। डच बैटर तेजा निदमनुरु ने करियर की तीसरी वनडे फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 54 रन बनाए। उन्हें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शमी के हाथों कैच कराया। नीदरलैंड की टीम 47.5 ओवर में ऑलआउट हो गई।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 410 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 47.5 ओवर में 250 रन पर ऑलआउट हो गई।

टीम इंडिया से श्रेयस अय्यर ने नाबाद 128 रन और केएल राहुल ने 102 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा (61 रन), शुभमन गिल (51 रन) और विराट कोहली (51 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी एक-एक विकेट मिला।

Exit mobile version