लंबे समय से फरार नामी क्रिकेट सटोरिया विनय वीरवानी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
लंबे समय से फरार नामी क्रिकेट सटोरिया विनय वीरवानी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तारकटनी – पिछले कुछ समय से माधव नगर व शहर मे चर्चित क्रिकेट सटोरियों विनय वीरवानी जो कि लंबे समय से फरार चल रहा था जानकारी में बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी गुरूनानक के पास डॉक्टर पाल गली में एक व्यवसायी युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी विनय वीरवानी को दिल्ली एयरपोर्ट में हिरासत में लिया गया है। आरोपी के खिलाफ लगभग पांच महीने पहले पुलिस विभाग ने लुकआउट नोटिस जारी किया था। जिसके बाद नोटिस को देश के सभी एयरपोर्टों में भेजा गया था। इसी नोटिस के कारण विनय वीरवानी को दिल्ली एयरपोर्ट में पकड़ा गया है। आरोपी विनय वीरवानी के पकड़े जाने की जानकारी मिलने पर कटनी से कोतवाली की पुलिस टीम को सोमवार को दिल्ली रवाना किया गया है। दिल्ली पहुंचने के बाद कोतवाली की पुलिस टीम एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसी से आरोपी विनय वीरवानी को अपने अभिरक्षा में लेकर कटनी लाएगी।