Cricket टी10 लीग में इस गेंदबाज का एक्शन देख आप भी रह जाएंगे दंग, देखें 7 सेकेंड का वीडियो
अबू धाबी में इन दिनों टी10 लीग खेली जा रही है। इस लीग में दुनिया के तमाम क्रिकेटर्स हिस्सा ले रहे हैं। क्रिस गेल, टॉम बैंटन जैसे दिग्गज इंटरनैशनल क्रिकेटर्स इस लीग का हिस्सा हैं। इस दौरान केविन कोथिगोडा नाम के श्रीलंकाई स्पिनर के बॉलिंग एक्शन की खूब चर्चा हो रही है। दुनिया में अजीब गेंदबाजी एक्शन के लिए कई गेंदबाज मशहूर हो चुके हैं, लेकिन केविन का एक्शन इन सबमें सबसे ज्यादा अजीब लगता है।
Kevin Koththigoda’s return might have only been brief, sadly. Carried off after his knee buckled on both the last two balls of his first over https://t.co/SoLyBOajl8
केविन मराठा अरेबियन्स की ओर से खेल रहे हैं। 2 फरवरी को कलंदर्स के खिलाफ खेले गए मैच में वह महज एक ओवर ही फेंक पाए थे। उन्होंने एक ओवर में पांच रन खर्चे थे। टॉम बैंटन भी उनका बॉलिंग एक्शन देखकर दंग रह गए थे। केविन का बॉलिंग एक्शन बहुत वायरल हो गया है और इसको सोशल मीडिया पर खूब शेयर भी किया जा रहा है।