Sunday, May 17, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Cow Cabinet: गोपाष्टमी पर मध्य प्रदेश में हुई पहली गो कैबिनेट, CM ने किया गौ पूजन

भोपाल, Cow Cabinet। मध्य प्रदेश गोपाष्टमी के अवसर पर सरकार ने गो संवर्धन और संरक्षण के लिए पहली गो कैबिनेट आयोजित की। कोरोना के चलते यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह बैठक ली।

सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश की गौ-कैबिनेट गौसंवर्धन और संरक्षण पर विचार करने के लिए बनी है। आज सालरिया में अनेक गो विशेषज्ञ पधारे हैं जिनके साथ हम विस्तृत चर्चा करेंगे और जो निष्कर्ष निकलेगा, उसे मैं कार्यक्रम में घोषित करूंगा। गो वंश के संरक्षण और संवर्धन का काम हम श्रद्धा के साथ-साथ पर्यावरण बचाने, फसलों का उत्पादन बढ़ाने, तथा कुपोषण दूर करने के लिए भी कर रहे हैं।

सालरिया में गो संवर्धन को लेकर विशेषज्ञों से चर्चा

Salariya%20MP%20CM

आगर जिले के सुसनेर तहसील में स्थित एशिया का पहला कामधेनु गो अभ्यारण सालरिया में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गोपाष्टमी पर पूजन पाठ करते साथ में है अखिलेश्वर आनंद जी गिरी एवं पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल पूजन के बाद गो अभ्यारण में निरीक्षण किया, इसके बाद वे देश के प्रमुख 14 गो विशेषज्ञों से गो संवर्धन के बारे में विस्तृत चर्चा करेंगे, इसके बाद मुख्यमंत्री अभ्यारण से 3 किलोमीटर दूर बनाए गए सभा स्थल पर संबोधित करेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम