CoronaLatest

COVID-19 Vaccine: अमेरिका में 12 दिसंबर को लग सकता है कोरोना का पहला टीका

COVID-19 Vaccine: कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच अमेरिका से बड़ी खबर आई है। यहां की दवा बनाने वाली कंपनी फाइजर का बनाया टीक जल्द ही मरीजों को लगाने जा रहा है।

अमेरिका में टीकाकरण कार्यक्रम के प्रमुख मोन्सेफ सलोई ने कहा है कि सबकुछ ठीक रहा तो अमेरिका में कोरोना का पहला टीका अगले महीने की 12 तारीख यानी 12 दिसंबर को लगा दिया जाएगा। फाइजर ने फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेश को आवेदन सौंपने के साथ ही उत्पादन शुरू कर दिया है।

कंपनी ने पिछले दिनों दावा किया था कि उसकी बनाई दवा ट्रायल के दौरान 95% तक कारगर साबित हुई है। हालांकि किसी भी मरीज को टीका लगाने से पहले एफडीआई की अनुमति अनिवार्य होगी। कहा जा रहा है कि एफडीआई 10 दिसंबर तक अनुमति दे सकता है।

इस बीच, भारत में भी कोरोना वैक्सीन को लेकर हलचल तेज हो गई है। केंद्र से साथ मिलकर राज्य सरकारें इस प्लानिंग में जुट गई है कि वैक्सीन सामने आने के बाद सबसे पहले टीके किन्हें लगाए जाएंगे। साथ ही करोड़ों लोगों को टीके लगाने की व्यवस्था क्या रहेगी? अब तक की प्लानिंग के मुताबिक, सबसे पहले गर्भवति महिलाएं, बुजुर्गों और स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। भारत में भी कोरोना वैक्सीन का ट्रायल हो रहा है। बीते दिनों हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने भी टीका लगवाया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम