katniLatest

पार्षद दंपत्ति की पहल: विद्युत कर्मचारियों को मिला 3-3 लाख का बीमा कवर

पार्षद दंपत्ति की पहल: विद्युत कर्मचारियों को मिला 3-3 लाख का बीमा कवर

कटनी। कटनी के वरिष्ठ पार्षद एडवोकेट मौसूफ बिट्टू और पार्षद प्रियंका पैरवी बिट्टू ने अपने क्षेत्र के 10 विद्युत कर्मचारियों का 3-3 लाख का बीमा एक वर्ष के लिए कराया है। यह पहल नगर पालिक निगम कटनी के विद्युत विभाग के कर्मचारी की हाल ही में हुई मृत्यु के बाद की गई है, जिसके बाद पता चला था कि निगम द्वारा विद्युत कर्मचारियों का कोई बीमा नहीं कराया जाता है। इस पहल से कर्मचारियों में हर्ष है तथा कर्मचारियों ने आभार व्यक्त किया है।

 

 

 

Back to top button