Site icon Yashbharat.com

निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की अध्यक्षता में परिषद की बैठक आयोजित,नियम 17 के तहत पार्षदों के प्रश्नों पर हुई गहन चर्चा, शेष एजेंडे पर अगली बैठक में होगी विस्तार से चर्चा

IMG 20261014 WA0044

निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की अध्यक्षता में परिषद की बैठक आयोजित,नियम 17 के तहत पार्षदों के प्रश्नों पर हुई गहन चर्चा, शेष एजेंडे पर अगली बैठक में होगी विस्तार से चर्च

 

कटनी – नगर पालिक निगम के सभा कक्ष में आज परिषद की महत्वपूर्ण बैठक निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की अनुमति और अध्यक्षता में प्रारंभ हुई।

 

बैठक की शुरुआत में सदन में नवनियुक्त एल्डरमैनों का सदन के सभी सदस्यों से परिचय करने के उपरांत पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

 

 

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नियम 17 के अंतर्गत पार्षदों द्वारा जनहित और शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए। निगम अध्यक्ष मनीष पाठक के कुशल संचालन में इन सभी प्रश्नों पर पार्षदों और विभागीय अधिकारियों के बीच विस्तृत चर्चा हुई।

 

अध्यक्ष श्री पाठक ने अधिकारियों को पार्षदों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

एल्डरमैन अम्बरीश वर्मा ‘अम्बू’ ने उठाई दिवंगत विभूतियों के सम्मान की आवाज, मानवीय संवेदनाओं को दी प्राथमिकता बैठक के दौरान नवनियुक्त एल्डरमैन अम्बरीश वर्मा ‘अम्बू’ ने सदन में मानवीय दृष्टिकोण और गहरी संवेदनाओं से दो अत्यंत महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। उन्होंने दिल्ली के सत्यनिकेतन भवन हादसे में असमय मृत्यु पर कटनी के 19 वर्षीय होनहार छात्र स्व. अक्षत सिंह यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके गृह वार्ड (वार्ड क्रमांक 17, पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड) की तुलसी नगर, दुबे कॉलोनी के पीछे वाली गली का नामकरण उनके नाम पर करने का अत्यंत संवेदनशील आग्रह सदन के सामने रखा।

 

इसके साथ ही, श्रीमती प्रेमवती डब्बू रजक एवं अम्बरीश वर्मा ने राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 14 में श्री सत्यनारायण मंदिर के सामने स्थित मार्ग पर क्षेत्र के पूज्य स्व. पं. दयाराम शास्त्री जी के सामाजिक उत्थान और धार्मिक कार्यों के सम्मान स्वरूप, उनके शिष्यों के निजी सहयोग से एक ‘स्मृति प्रवेश द्वार’ निर्माण की अनुमति देने का विषय भी प्रमुखता से उठाया। एल्डरमैन अम्बरीश वर्मा ने गरिमापूर्ण शब्दों में आग्रह किया कि जनमानस की लंबी समय से चली आ रही इन भावनाओं और दिवंगत आत्माओं के सम्मान से जुड़े दोनों कार्यों को नगर पालिक निगम परिषद सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की जाए, जिससे कटनी शहर अपनी प्रतिभाओं और मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर सके,जिसपर सदन ने सहमति दी ।

 

*शेष एजेंडे पर अगली बैठक में होगी विस्तार से चर्चा*

प्रत्येक बिंदु पर बारीकी से चर्चा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने घोषणा की कि परिषद की इस बैठक का शेष एजेंडा अगली आगामी बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि बचे हुए सभी विषयों और विकास कार्यों के एजेंडे पर अगली बैठक में पूरे विस्तार से चर्चा की जाएगी ताकि शहर के विकास को एक सही और पारदर्शी दिशा मिल सके।

 

सदन ने एल्डरमैन स्व. आशुतोष शुक्ला जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बैठक के अंतिम चरण में हाल ही में नवनियुक्त एल्डरमैन, कटनी के वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी स्व. श्री आशुतोष शुक्ला जी के असामयिक निधन पर सदन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।

Exit mobile version