निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने लक्ष्मी पान भंडार के समीप चल रहे सीवर कार्य का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के शीघ्र मरम्मत एवं कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश
निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने लक्ष्मी पान भंडार के समीप चल रहे सीवर कार्य का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के शीघ्र मरम्मत एवं कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्दे
कटनी -नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने लक्ष्मी पान भंडार के समीप चल रहे सीवर लाइन कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही एवं धीमी प्रगति पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय सीवर कार्य के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त पाए जाने पर निगम अध्यक्ष श्री पाठक ने सीवर प्रोजेक्ट के हार्दिक पटेल को तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ हो चुकी है तथा नागरिकों के लिए पेयजल अत्यंत आवश्यक है, इसलिए प्रातःकालीन जल आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। पाइपलाइन मरम्मत कार्य पूर्ण होने के उपरांत तत्काल अवगत कराने के भी निर्देश दिए ।
निगम अध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि शहर में चल रहे विकास कार्य जनता की सुविधा के लिए हैं, लेकिन कार्य के दौरान नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया कि सीवर कार्य में तेजी लाई जाए एवं निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त बैरिकेडिंग, संकेतक एवं सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। साथ ही रात के समय भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित एजेंसी से श्री हार्दिक पटेल श्री पार्थ पटेल एजेंसी के कर्मचारी सहित क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही

