Site icon Yashbharat.com

मदन मोहन चौबे वार्ड में चल रहे सीवर कार्य का निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने किया निरिक्षण 

IMG 20260301 WA0103

 

मदन मोहन चौबे वार्ड में चल रहे सीवर कार्य का निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने किया निरिक्षण

कटनी -नगर निगम क्षेत्रांतर्गत मदन मोहन चौबे वार्ड में महाजन टाल से नितिन के घर तक प्रगति पर चल रहे सीवर लाइन कार्य का निगम अध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गति एवं सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निगम अध्यक्ष श्री पाठक ने वाटरिंग,जी.एस.पी एवं रेस्टोरेशन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समयसीमा में पूर्ण करने हेतु संबंधित सीवर प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि श्री हार्दिक पटेल एवं श्री पार्थ पटेल को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखें । श्री पाठक नें कहा कि सीवर परियोजना जनसुविधा से सीधे जुड़ी है, अतः गुणवत्ता के साथ समझौता किए बिना कार्य पूर्ण किया जाए।

श्री पाठक नें निरीक्षण के दौरान वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। क्षेत्रीय दरोगा अमर को निर्देशित किया है कि,नालियों की नियमित एवं प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित की जाए तथा कचरा संग्रहण की व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था भी सुदृढ़ रहना आवश्यक है, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निगम अध्यक्ष श्री पाठक ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यस्थल पर सुरक्षा संकेतक, बैरिकेटिंग एवं आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि नगरवासियों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ संपादित किया जाए।

निगम अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम जनसुविधाओं के संवर्धन हेतु सतत प्रतिबद्ध है तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इस दौरान सीवर प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि हार्दिक पटेल,पार्थ पटेल सफाई दरोगा अमर,रवि शर्मा,नितिन,सचिन,चन्द्रभान,अनिल श्रीवास्तव संतोष मिश्रा कृष्णा कोरी सहित क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही ।

Exit mobile version