Site icon Yashbharat.com

निगमायुक्त, कार्यपालन यंत्री सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

IMG 20240731 WA0014

कटनी।निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल ने अपने अल्प सामयिक 1 वर्ष के कार्यकाल में शहर विकास के लिए जो योगदान प्रदान किया वह अविस्मरणीय है।इसके साथ ही नगर निगम के बहुत ही अनुभवी कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा जी ने भी नगर निगम के कार्यों को सरलता पूर्वक संचालित करते हुए शहर विकास में जो अपनी गुणवत्ता का प्रदर्शन किया उसे भुलाया नहीं जा सकता।निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल, कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा सहित नगर निगम के दो अन्य कर्मचारी सहा.राजस्व निरीक्षक नवीन पाठक एवं लाजवंती शर्मा की सेवा निवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह के दौरान महापौर प्रीति संजीव सूरी,निगमाध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों को आत्मीयता पूर्वक आगामी भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की गई ।

महापौर प्रीति संजीव सूरी,जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाओं सहित दी विदाई

महापौर श्रीमती सूरी ने उद्बोधन देते हुए कहा कि सेवानिवृत हो रहे निगम आयुक्त श्री शुक्ल, कार्यपालन यंत्री श्री शर्मा, नवीन पाठक, ने लंबे समय तक नगर निगम कार्यालय में अपनी सेवाएं प्रदान करके अधीनस्थ कर्मचारियों का जिस तरह मार्गदर्शन किया एवं शहर के हित में किए जाने वाले कार्यों में अपना जो योगदान दिया उसे भुलाया नहीं जा सकता।

सेवानिवृत हो रहे सभी कर्मचारियों को विदाई देने के लिए नगर निगम कार्यालय परिसर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सेवानिवृत्ति प्राप्त कर रहे सभी कर्मचारियों को नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों ने उपहार भेंट करते हुए शुभकामनाएं दीं।उक्त कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों के परिवार जनों,एमआईसी सदस्य सुभाष साहू,रमेश सोनी,शशिकांत तिवारी,अवकाश जायसवाल,बीना बैनर्जी,सुरेंद्र गुप्ता,समस्त वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन,वंदना राजकिशोर यादव,सीमा श्रीवास्तव,शकुंतला सोनी,नन्हीबाई गौटिया,प्रभा गुप्ता,सुमित्रा रावत,गोविंद चावला,प्रेमवती डब्बू रजक एवं निगम के उपायुक्त पीके अहिरवार,राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक,सहा.यंत्री .स्वास्थ्य अधिकारी,उपयंत्रियों सहित निगम के समस्त अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version