coronavirus vaccine भारत ने किया कोरोना वायरस वैक्‍सीन की 60 करोड़ डोज का प्री-ऑर्डर, अरब डोज और पाने के लिए बातचीत

coronavirus vaccine भारत ने कोरोना वायरस वैक्‍सीन की 60 करोड़ डोज का प्री-ऑर्डर कर रखा है। इसके अलावा एक अरब डोज और पाने के लिए बातचीत चल रही है। ऐडवांस मार्केट कमिटमेंट्स के एक ग्‍लोबल एनालिसस में यह बात सामने आई है। इस मामले में सिर्फ अमेरिका ही उससे आगे है जिसने 81 करोड़ डोज का प्री-ऑर्डर किया है। इसके अलावा वह 1.6 बिलियन डोज और हासिल करने की कोशिश में है। एनालिसिस के अनुसार, उच्‍च और मध्‍य आय वाले कई देशों ने 8 अक्‍टूबर तक करीब 3.8 बिलियन डोज की बुकिंग कर ली थी। इसके अलावा और पांच बिलियन डोज के लिए सौदेबाजी चल रही है। भारत के पास ऐडवांटेज यह भी है कि वह वैक्‍सीन बनाने के मामले में दुनिया में नंबर एक है और उसे इस क्षमता का फायदा जरूर मिलेगा।

coronavirus vaccine आबादी कम, इन देशों ने बुक कर ली वैक्‍सीन की ज्‍यादा डोज

अमेरिका के ड्यूक ग्‍लोबल हेल्‍थ इनोवेशन सेंटर के अनुसार, 8 अक्‍टूबर तक कोरोना वैक्‍सीन का बुकिंग स्‍टेटस कुछ इस प्रकार है:

अमेरिका: 81 करोड़ डोज कन्‍फर्म, और 1.6 बिलियन डोज के लिए बातचीत जारी।

भारत: 60 करोड़ डोज कन्‍फर्म, और 1 बिलियन डोज के लिए बातचीत जारी।

यूरोपियन यूनियन: 40 करोड़ डोज कन्‍फर्म, और 1.565 बिलियन डोज के लिए सौदेबाजी जारी।

अगर आबादी के लिहाज से देखें तो कनाडा ने अपनी जनसंख्‍या की जरूरत से 5 गुना ज्‍यादा डोज बुक कर दी हैं। यूनाइटेड किंगडम ने आबादी से करीब ढाई गुना ज्‍यादा वैक्‍सीन खरीदने का सौदा कर रखा है। अमेरिका ने अपनी आबादी के 230% को कवर करने के लिए काफी डोज बुक कर रखी हैं।

रिसर्च सेंटर के असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर आंद्रिया टेलर के मुताबिक, यह ध्‍यान रखने वाली बात है कि इनमें से कुछ ही वैक्‍सीन की खरीद असल में हो पाएगी जो रेगुलेटरी अप्रूवल पर निर्भर करेगी। अभी तक ये सभी वैक्‍सीन एक्‍सपेरिमेंटल स्‍टेज में हैं और किसी को भी रेगुलेटरी अप्रूवल नहीं मिला है। ऐसे में देश जो भी सौदे कर रहे हैं, उनमें से शायद बहुत सारे कभी पूरे न हो सकें। उदाहरण के लिए, यूके ने पांच अलग-अलग वैक्‍सीन का सौदा किया है।

Exit mobile version