Coronavirus News: 1 लाख 86 हजार से ज्यादा लिए गए सैंपल, संक्रमितों की संख्या पहुंची आठ हजार के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में 4.3 फीसद सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी तक 1 लाख 86 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं। अब तक कोरोना के 8 हजार 356 मामले सामने आए हैं। वहीं, राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस (COVID-19) के 96 नए मामले समाने आए हैं। जयपुर में 35 मामले सामने आए हैं और टोंक में 11 मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य में अब तक 796 मामलों की पुष्टि हो गई है। हरियाणा में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 179 मामलों की पुष्टि हो गई है। राज्य में 14 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना का सबसे ज्यादा असर नुह जिले पर पड़ा है। कुरुक्षेत्र में पहले दो मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं फरीदाबाद और यमुनानगर में भी दो-दो मामलो सामने आए हैं। करनाल में एक मामला सामने आया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 151 लोगों का इलाज जारी है। वहीं, 26 लोग ठीक हो गए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 8,356 मामलों की पुष्टि हो गई है। वहीं 716 लोग ठीक हो गए हैं और 273 लोगों की मौत हो गई है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 918 नए मामले आए सामने
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 918 नए मामले सामने आए हैं 31 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोनो वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 8447 हो गई है। जिसमें 7409 सक्रिय मामले हैं और 765 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, अब तक देश में कोरोना वायरस से 273 लोगों की मौत हो गई है।
05:10 PM
पुणें में 30 नर्सों को रखा गया क्वारंटाइन में
पुणे के रूबी हॉल हॉस्पिटल के निदेशक संजय पठारे ने बताया कि हॉस्पिटल में कार्यरत 45 वर्षीय नर्स में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाये जाने के बाद यहां की 30 नर्सों को क्वारंटाइन में रखा गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नर्स अभी हाल ही में छुट्टी से लौटी थी और उसे हल्के लक्षण महसूस किए गए थे, जिसके बाद उसका कोरोना का टेस्ट लिया गया। उनका परीक्षण पॉजिटिव पाया गया है। अस्पताल पूरी तरह से अलर्ट है सभी को क्वारंटाइन में रखा गया है।
04:38 PM
देश में कोरोना पॉजिटिव नमूनों की औसत संख्या 584
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद से जुड़े डॉ मनोज मुरेकर ने बताया कि पिछले पांच दिनों में परीक्षण किए गए नमूनों की औसत संख्या प्रति दिन 15,747 है और कोरोना पॉजिटिव नमूनों की औसत संख्या 584 है।
04:27 PM
कोरोना के 20 फीसदी मामलों में ICU की अावश्यकता
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 29 मार्च को हमारे पास कोरोना के 979 पॉजिटिव मामले थे और अब हमारे पास कोरोना के 8356 पॉजिटिव मामले हैं। कोरोना के 20 फीसदी मामलों में ICU की आवश्यकता है। आज भी 1671 रोगियों को ऑक्सीजन सहायता और महत्वपूर्ण देखभाल उपचार की आवश्यकता है। यह आंकड़ा यह दिखाने के लिए है कि सरकार कोरोना से लड़ने के लिए जरूरी चीजों की योजना बना रही है।
04:15 PM
देश में अब तक 1 लाख 86 हजार से ज्यादा लोगों का हुआ कोरोना टेस्ट
ICMR अधिकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना के कुल 1,86,906 नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिनमें से 7,953 लोगों में कोरोना वायरस (COVID-19) पॉजिटिव पाया गया है।
03:54 PM
त्रिपुरा में 769 व्यक्तियों का होगा कोरोना टेस्ट
त्रिपुरा सरकार ने सभी 769 व्यक्तियों के लिए कोरोना टेस्ट करने का निर्णय लिया है, जो अब एक सप्ताह के भीतर क्वारंटाइन में हैं। राज्य में अब तक 337 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है, जिसमें दो कोरोना के पॉजिटिव मामले भी शामिल हैं।
03:22 PM
नागपुर में आज 14 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित
नागपुर में आज 14 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। नगर आयुक्त तुकाराम मूंधे ने इसकी जानकारी दी है।
02:47 PM
बडगाम में भारतीय आर्मी की 53 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) ने जरूरतमंद लोगों को खाने का सामान बांटा
जम्मू-कश्मीर: देश में लॉकडाउन के बीच बडगाम में भारतीय आर्मी की 53 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) ने जरूरतमंद लोगों को खाने का सामान बांटा। बडगाम में लॉकडाउन की वजह से कई मजदूर फंसे हुए हैं जिनके लिए ये कदम काफी मददगार साबित हुआ।
02:35 PM
हरियाणा में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 179 मामलों की पुष्टि
हरियाणा में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 179 मामलों की पुष्टि हो गई है। राज्य में 14 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना का सबसे ज्यादा असर नुह जिले पर पड़ा है। कुरुक्षेत्र में पहले दो मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं फरीदाबाद और यमुनानगर में भी दो-दो मामलो सामने आए हैं। करनाल में एक मामला सामने आया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 151 लोगों का इलाज जारी है। वहीं, 26 लोग ठीक हो गए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है।
02:26 PM
हिंदूराव अस्पताल में लगाया गया डिसइंफेक्शन टनल
दिल्ली: उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने हिंदूराव अस्पताल में एक डिसइंफेक्शन टनल लगाया है। इस टनल की मदद से व्यक्ति और वाहन दोनों सेनिटाइज होकर अस्पताल में दाखिल हो सकेंगे।
02:15 PM
नोएडा सेक्टर-74 के सुपरटेक केपटाउन अपार्टमेंट सील
नोएडा में सील किए गए नोएडा सेक्टर-74 के सुपरटेक केपटाउन अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को अपार्टमेंट के अंदर ही जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है। सिक्योरिटी ऑफिसर सुधीर कुमार ने बताया,सब सामान का रेट जिलाधिकारी द्वारा तय किया गया है और उसी रेट से सामान बिकता है।
02:12 PM
असम में कोरोना वायरस के 29 मामले सामने आए
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्य में कोरोना को लेकर स्थिति पर एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। राज्य में एक मौत सहित कोरोना वायरस के 29 मामले सामने आए हैं।
02:02 PM
कमलनाथ का भाजपा पर निशाना
मध्य प्रदेश एक इकलौता ऐसा प्रदेश है जहां न तो स्वास्थ्य मंत्री है न ही गृह मंत्री।12मार्च को हमने कोरोना से एहतियातन कॉलेज,मॉल आदि में लॉकडाउन कर दिया था।16 मार्च,मेरे इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया था, क्योंकि वे राज्य में सरकार गिराने का इंतजार कर रहे थे। पूर्व सीएम कमलनाथ का भाजपा पर निशाना।
01:49 PM
त्तराखंड के विधायकों और उनके निर्वाचन क्षेत्र और सचिवीय भत्तों में 30% की कटौती
उत्तराखंड विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र ने बताया कि महामारी के मद्देनजर राज्य मंत्रिमंडल के फैसले के बाद उत्तराखंड के विधायकों और उनके निर्वाचन क्षेत्र और सचिवीय भत्तों में 30% की कटौती की गई है।
01:13 PM
पुणे में कोरोना से दो और लोगों की मौत
पुणे में आज कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत हो गई है। दोनों मरने वाले शख्स कोरोना से संक्रमित थे और उन्हें इसके अलावा भी कोई और बीमारी थी। जिले में अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है।
01:09 PM
कर्नाटक में 11 और मामलों की पुष्टि
कर्नाटक में 11 और मामलों की पुष्टि हो गई है। राज्य में अब तक कुल 226 मामले सामने आ गए हैं। इनमें 6 लोगों की मौत हो गई है और 47 लोग ठीक हो गए हैं। 11 में 7 लोग संपर्क में आने संक्रमित हुए हैं और एक व्यक्ति विदेश से लौटा है।
12:47 PM
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 134 नए मामलों की पुष्टि
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (COVID-19) के आज 134 नए मामले सामने आए हैं। मुंबई में 113 मामले सामने आए हैं। रायगढ़, अमरावती, भिवंडी, पिंपरी-चिंचवाड़ में एक – एक मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पुणे में 4, मीरा भयंदर 7 और नवी मुंबई, ठाणे और वसई विरार में दो-दो मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य में अब तक 1895 मामले सामने आ गए हैं।
12:44 PM
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (COVID-19) के आज 134 नए मामले सामने आए
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (COVID-19) के आज 134 नए मामले सामने आए हैं। मुंबई में 113 मामले सामने आए हैं। रायगढ़, अमरावती, भिवंडी, पिंपरी-चिंचवाड़ में एक – एक मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पुणे में 4, मीरा भयंदर 7 और नवी मुंबई, ठाणे और वसई विरार में दो-दो मामलों की पुष्टि हुई है।
12:35 PM
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर को सेनिटाइज किया गया
कोरोना वायरस (COVID-19) को देखते हुए देश में लॉकडाउन के बीच दिल्ली-नोएडा बॉर्डर को सेनिटाइज किया गया।
12:24 PM
दादर क्षेत्र से कोरोना वायरस के दो और मामलों की पुष्टि
रविवार को मुंबई के दादर क्षेत्र से कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए हैं। दादर में कामगार स्टेडियम एसबी रोड के पीछे अंबेडकर नगर की एक 52 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है, जबकि दूसरा मरीज दादर में कसारवाड़ी एसडब्ल्यूएम स्टाफ चौल में रहने वाला 48 वर्षीय पुरुष है।
12:07 PM
झारखंड में 60 साल के व्यक्ति की मौत
झारखंड में कोरोना वायरस (COVID-19)से संक्रमित एक 60 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। यह राज्य में संक्रमण से दूसरी मौत है। इससे पहले 8 अप्रैल को एक 72 साल के मरीज की मौत हो गई थी। राज्य में अभी तक 17 मामले सामने आए हैं। रांची में आठ, बोकारो में छह, हजारीबाग में दो और कोडरमा जिले में एक-एक मामला सामने आया है।
11:52 AM
बिहार में तीन और मामलों की पुष्टि
बिहार स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में तीन और मामलों की पुष्टि हो गई है। इसके साथ ही राज्य में अब तक 64 मामले सामने आ गए हैं।
11:46 AM
दिल्ली में 1,069 केस, 712 मामले मरकज के
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के अनुसार राजधानी में कोरोना वायरस के कुल मिलाकर 1,069 केस हैं, जिसमें से 712 केस मरकज़ के हैं। बाकी सारे दिल्ली के हैं। दिल्ली में अब तक 19 मौतें हो चुकी हैं। 54 लोग ICU में हैं और 8 लोग वेंटिलेटर पर हैं।
11:38 AM
दिल्ली में 33 क्षेत्र सील , दिया जा रहा विशेष ध्यान- सत्येंद्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, जिन 33 क्षेत्रों को सील किया गया है, उन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी घरों में प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति में लक्षण दिखाई देता है, तो उनका टेस्ट किया जा रहा है।
11:17 AM
गुजरात में 75 साल के व्यक्ति की मौत
गुजरात में 75 साल के व्यक्ति की कोरोना वायरस (COVID-19) से मौत हो गई है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार राज्य में मरने वालों की संख्या 23 हो गई है। इसके अलावा 25 नए मामलों की पुष्टि हुई है। अब तक 493 मामलो सामने आ गए हैं।
11:04 AM
दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में केवल 32 नए मामले
दक्षिण कोरिया ने पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 32 नए मामलों की सूचना दी, जो देश में नए संक्रमणों में लगातार गिरावट का कारण है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने एक बयान में कहा कि 10,512 मामलों की पुष्टि हो गई। 7,368 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं, इससे अभी तक 214 लोगों की मौत हो गई है।
10:55 AM
पटपड़गंज का मयूरध्वज अपार्टमेंट सील
दिल्ली: पटपड़गंज में सील किए मयूरध्वज अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को अपार्टमेंट के अंदर ही जरूरत का सामान मुहैया कराया जा रहा है। इस अपार्टमेंट को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है।
10:45 AM
जहांगीरपुरी का C ब्लॉक कंटेनमेंट ज़ोन घोषित
दिल्ली: जहांगीरपुरी के C ब्लॉक को कंटेनमेंट ज़ोन घोषित किए जाने के बाद यहां पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। राजधानी में अब कुल 33 कंटेनमेंट ज़ोन हैं।
09:44 AM
धारावी इलाके में कोरोना वायरस के 15 नए मामले
महाराष्ट्र: मुंबई के धारावी इलाके में कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आए हैं। धारावी में अब तक कोरोना वायरस के 43 मामले सामने आए हैं और 4 मौतें हुई हैं।
09:42 AM
PMCH से भागी 72 वर्षीय महिला अस्पताल से भागी
PMCH अधिकारी के अनुसार एक 72 वर्षीय संभावित कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमित महिला पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) से भाग गई है। PMCH ने पुलिस को लिखित में जानकारी दी है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिवान की रहने वाली इस महिला के टेस्ट की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
09:31 AM
राजस्थान में 51 मामलों की पुष्टि
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस (COVID-19) के 51 मामले सामने आए हैं। बांसवाड़ा में 15, बीकानेर में 8, चूरू में 1, जयपुर में 15, जैसलमेर में 1, जोधपुर में 8, सीकर में 1 और हनुमानगढ़ में 2 मामलों की पुष्टि हो गई है। राज्य में कुल 751 मामले सामने आ गए हैं।
09:27 AM
नेपाल में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है
नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार देश के परसा जिले के बीरगंज में क्वारंटाइन में रखे गए 3 भारतीयों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। नेपाल में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
09:18 AM
आगरा में शनिवार को 582 सैंपल टेस्ट किए गए
आगरा में शनिवार को 582 सैंपल टेस्ट किए गए। इनमें से 12 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से तीन लोग जिला अस्पताल आगरा में और अन्य 9 सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज, आगरा में भर्ती हैं। आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) डॉ. सुधीर सिंह ने इसकी जानकारी दी है।
08:59 AM
ओडिशा में 54 मामलों की पुष्टि
ओडिशा में राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 54 मामलों की पुष्टि हुई। इनमें से 12 लोग ठीक हो गए थे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 3,862 सैंपलों की टेस्टिंग हो गई है।
08:53 AM
महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली में 1000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि- स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली में 1000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो गई है। महाराष्ट्र में जहां अभी तक 1761 मामले सामने आए हैं। वहीं दिल्ली में अभी तक 1069 मामलों की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 969 मामले सामने आ गए हैं।
08:51 AM
भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 8,356 मामलों की पुष्टि- स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 8,356 मामलों की पुष्टि हो गई है। वहीं 716 लोग ठीक हो गए हैं और 273 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों में 34 मौतें और 909 नए मामले सामने आए।
08:27 AM
बडगाम में मेडिकल टीम को बंधक बनाए रखने के आरोप में FIR
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के वाथुरा गांव के शेखपोरा में घर के अंदर एक मेडिकल टीम को बंधक बनाए रखने के बाद IPC की कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि उन्हें छुड़ाने के लिए एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया, लेकिन उन पर पथराव किया गया जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
08:12 AM
महाराष्ट्र में अब तक 1574 मामलों की पुष्टि
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस (COVID-19) से महाराष्ट्र में अब तक 1574 मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें से 188 लोग ठीक हो गए हैं और 110 लोगों की मौत हो गई है।
07:37 AM
हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना के 32 मामलों की पुष्टि
हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 954 टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 32 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 9 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 18 सक्रिय मामलों का अभी भी इलाज चल रहा है। राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने इसी जानकारी दी है।
07:09 AM
अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1,920 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1,920 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। यहां अब तक लगभग 20,000 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में अब तक 5 लाख मामले सामने आए हैं।
07:01 AM
4 राज्यों में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा
अब तक 4 राज्य सरकारों द्वारा लिए गए निर्णयों के अनुसार, ओडिशा, पंजाब, महाराष्ट्र और तेलंगाना ने कोरोना वायरस लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।
06:57 AM
भारत में अब तक कुल 7,529 मामले सामने आए
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक कुल 7,529 मामले सामने आए हैं। इनमें से 653 लोग ठीक हो गए और 242 लोगों की मौत हो गई है।
06:53 AM
भोपाल में 131 मामलों की पुष्टि
भोपाल में 47 वर्षीय आईएएस अधिकारी और उनके 18 वर्षीय बेटे सहित 12 नए मामले सामने आए, जिससे यहां रोगियों की संख्या 131 हो गई। इंदौर में शनिवार को 32 नए मामलों के साथ राज्य में सबसे अधिक 281 मामले सामने आए हैं।
06:51 AM
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस 532 मामलों की पुष्टि
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (COVID-19) के 62 नए मामले सामने आए। यहां मरीजों की संख्या 532 हो गई है। वहीं इससे राज्य में 40 लोगों की अब तक मौत हो गई है।








