Site icon Yashbharat.com

Coronavirus से लुधियाना के ACP कोहली शहीद, परिवार को 50 लाख, राजकीय सम्‍मान संग अतिम विदाई

18 04 2020 acpcorona 20202167 153538501

लुधियाना । कोरोना वायरस COVID-19 ने पंजाब में एक और की जान ले ली है। लुधियाना नार्थ के  एसीपी अनिल कुमार कोहली की शनिवार को मौत हो गई है। एसीपी का एसपीएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका राजकीय सम्‍मान के साथ अंत्‍येष्टि हुई। उनके पुत्र ने पूरी सुरक्षा मानक का पालन करते हुए चिता को मुखाग्नि दी। मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना याेद्धा अनिल कुमार कोहली के परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता देेने की घोषणा की है।

 

कोरोना संक्रमण से पंजाब में 16वीं मौत हो गई है। पिछले छह दिन से एसपीएस अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित एसीपी नॉर्थ अनिल कोहली की शनिवार बाद दोपहर मौत हो गई। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। सोमवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

शुक्रवार को ही पंजाब सरकार ने फैसला लिया था कि एसीपी को प्लाज्मा थेरेपी दी जाए। बताया जा रहा है कि इसके लिए डोनर भी मिल गया था। उनके परिवार ने भी सहमति दे दी थी, लेकिन थेरेपी शुरू करने से पहले ही उनका निधन हो गया है। लुधियाना में यह चौथी मौत है। इससे पहले शुक्रवार को कोरोना संक्रमित कानूनगो, अमरपुरा और शिमलापुरी निवासी दो महिलाएं दम तोड़ चुकी हैं।

बता दें कि सलेम टाबरी स्थित होलसेल सब्जी मार्केट में अव्यवस्था को देखते एसीपी नॉर्थ को वहां पर तैनात किया गया था। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई और वह छुट्टी पर चले गए थे। उनकी हालत में सुधार न होता देखकर परिजनों ने उन्हें एसपीएस लुधियाना अस्पताल में भर्ती कराया था।

13 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट संक्रमित आई थी। इसके बाद उनके संपर्क में आने वाले 15 लोगों को क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें एसीपी की पत्नी, जिला मंडी बोर्ड अफसर, थाना बस्ती जोधेवाल प्रभारी, थाना प्रभारी का ड्राइवर और एसीपी की सुरक्षा में तैनात एक कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

 

Exit mobile version