Site icon Yashbharat.com

Coronavirus : लोकपाल के एक सदस्‍य भी मिले कोरोना पॉजिटिव, AIIMS में कराए गए भर्ती

images 2020 03 31T205032.704

Coronavirus: लोकपाल के एक सदस्‍य (जस्‍टिस) भी कोराेना वायरस की चपेट में आ गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute Of Medical Sciences, New Delhi) के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, AIIMS के ट्रामा सेंटर में भर्ती कर उनका इलाज भी शुरू कर दिया गया है। देश का शायद यह पहला मामला है, जिसमें कोई पूर्व न्यायाधीश और इतने बड़े पद पर बैठा व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। वहीं, हालात के मद्देनजर उनके परिवार के सदस्यों को भी क्वारंटाइन होने के लिए कहा जाएगा। संभव है कि सभी की जांच भी कराई जाए और जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भी भर्ती कराया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के दर्जनभर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, एक डॉक्टर का इलाज तो AIIMS के ट्रामा सेंटर में ही किया जा रहा है। बता दें कि एम्स का ट्रामा सेंटर कोविंद-19 अस्पताल में तब्दील है, यहां पर सिर्फ कोरोना के मरीजों का ही इलाज किया जा रहा है।

Exit mobile version