बीजिंग। एक नए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि कोरोना वायरस गर्भवती महिलाओं से उनके नवजात शिशुओं में नहीं पहुंच सकता है।
हुआझोंग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, चीन में इस बात की पुष्टि के लिए एक महीने में यह दूसरा अध्ययन किया गया कि गर्भावस्था के दौरान संक्रमित हुई महिला से उसके शिशु में कोरोना वायरस नहीं पहुंच सकता।
यह निष्कर्ष उन चार कोरोना प्रभावित महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन के आधार पर निकाला गया, जिन्होंने कोरोना वायरस के केंद्र वुहान शहर के यूनियन अस्पताल में अपने बच्चों को जन्म दिया था। चीन के इसी शहर से पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैला है।

