Site icon Yashbharat.com

Coronavirus का डर: RBI ने कहा- 24 घंटे कर सकते हैं NEFT, IMPS, UPI का इस्तेमाल

03 03 2020 indian navy coronavirus

नई दिल्ली,  वेब डेस्क। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच और लोगों में इसे लेकर दहशत को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को बताया कि आम जनता के लिए गैर-नकद डिजिटल भुगतान विकल्प जैसे (NEFT, IMPS, UPI और BBPS) फंड ट्रांसफर, सामान खरीदने/ सेवाओं की खरीद, भुगतान की सुविधा के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे।

NEFT का पूरा नाम नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर, IMPS इमीडिएट पेमेंट सर्विस, UPI यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस और BBPS का पूरा नाम भारत बिल पेमेंट सिस्टम है।

RBI ने अपने नोटिफिकेशन में कहा कि जनता को ऐसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए जहां भीड़-भाड़ ज्यादा हो। केन्द्रीय बैंक ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर जाने से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा और बढ़ जाता है इसे देखते हुए हमने लोगों से मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग जैसे ऑनलाइन चैनलों के माध्यम से घर बैठकर डिजिटल भुगतान करने को कहा है। बैंक ने कहा कि लोग इन साधनों का उपयोग कर सकते हैं, ऐसे में उन्हें बैंक वगेरा नहीं जाना पड़ेगा और वे सुरक्षित रहेंगे। RBI ने कहा कि लोगों को कार्ड इत्यादि और नकदी का उपयोग करने से बचना चाहिए।

Exit mobile version