Site icon Yashbharat.com

Corona Virus पर लोगों की लापरवाही से सलमान खान हुए नाराज, Video – वीडियो शेयर कर कही ऐसी बात

Salman Khan HTLS2

मुंबई इन दिनों भारत पर कोरोना वायरस (Corona Virus) का कहर देखने को मिल रहा है. अब तक हमारे देश में तेजी से फैल रहे कोरोना के 300 से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इस वायरस का कोई सटीक इलाज नहीं है, इससे बचाव ही एक मात्र उपाए है. ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज आगे आकर सभी को कोविड-19 (COVID-19) वायरस से बचाव करने के तरीके अपनाने का सुझाव देते दिखाई दे रहे हैं. वहीं हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) ने भी अपने ट्विटर (Twitter) पर इसे लेकर एक वीडियो शेयर किया है. वो इस वीडियो में सख्ती से करोना से बचने के तरीके फॉलो करने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं. सलमान इस मुश्किल दौर में लोगों की लापरवाही पर नाराज भी दिखे.

सलमान खान ने इस वीडियो में उन लोगों को सावधान होने के लिए कहा है जो अब भी कोरोना से सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं. सलमान खान ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में कह रहे हैं- ‘बस में, ट्रेन में मार्केट में, हर जगह तो काहे को पंगे ले रहे हो बाहर जाने के लिए. ये कोई पब्लिक हॉलिडे नहीं है भाई. ये बड़ा सीरियस मामला है. ये सब बंद करो, मास्क पहनो, सुरक्षित रखो अपने आपको, हाथ धो, साफ-सुथरे रहो, लोगों से दूर रहो, ये सब करने में क्या दिक्कत है आपको? अगर किसी की जान बच रही है, सैंकड़ों जानें बच रही हैं. आपकी जान बच रही है तो क्यों नहीं कर रहे हो आप. करो यार. ये जिंदगी का सवाल है. प्लीज, ये मेरी दरख्वास्त है. थैंक्यू’.

सलमान खान ने इस वीडियो में #IndiaFightsCorona जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है और कई राजनीति से जुड़े लोगों को भी टैग किया है. इसके जरिए सलमान खान उन लोगों से अपील कर रहे हैं, जो कोरोना वायरस से सुरक्षा को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. सलमान खान के इस वीडियो पर उन्हें जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. हर कोई सलमान की बात के सपोर्ट में बोलता दिखाई दे रहा है.

बता दें कि सलमान खान खुद काफी समय से होम क्वारंटाइन में समय बिता रहे हैं. वो सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते रहते हैं. बीते दिनों वो होम क्वारंटाइन के दौरान पेंटिंग बनाकर अपने खाली टाइम को इस्तेमाल करते हुए दिखे थे. इसके अलावा सलमान इन दिनों अपने भांजे आहिल के साथ भी क्वालिटी समय बिता रहे हैं.

Exit mobile version