Site icon Yashbharat.com

corona vaccine: रेगुलेटरी अप्रूवल मिलने के बाद ये कंपनी रूस की वैक्‍सीन का भारत में डिस्‍ट्रीब्‍यूशन करेगी

navbharat times 3

corona vaccine news, Covaxin दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी का कहर जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसके साथ कोरोना की वैक्सीन खोजने में भी तेजी लाई गई है।

भारत में भी कोरोना की वैक्सीन पर काम चल रहा है। देश में फिलहाल तीन कोरोना वैक्सीन पर काम चल रहा है। इसमें भारत बायोटेक-आइसीएमआर की कोवैक्सिन(Covaxin), जायडस कैडिला की जाइकोव-डी और ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन है। भारत में बड़े पैमाने पर अलग-अलग कोरोना वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ऑक्‍सफर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा बनाई गई वैक्‍सीन का फेज 3 ट्रायल चल रहा है। बाकी दो वैक्सीन ट्रायल के अलग-अलग चरणों में है। इस बीच फार्मा कंपनी डॉ रेड्डी लैबोरेटरीज ने बताया कि रूस में आखिरी चरण का ट्रायल होने के बाद और फिर रेगुलेटरी अप्रूवल मिलने के बाद वह रूस की वैक्‍सीन का भारत में डिस्‍ट्रीब्‍यूशन करेगी।

25 करोड़ लोगों को लगेगा टीका

देश में कोरोना संकट के बीच वैक्सीन को लेकर अब तक की सबसे बड़ी खबर है स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने बताया है कि सरकार, जुलाई 2021 तक देश में 25 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुहैया कराएगी। उन्होंने ये बात आज संडे संवाद कार्यक्रम के दौरान कही।

Exit mobile version