CoronaLatest

Corona Update 1 March : देश में अब 1 करोड़ 10 लाख कोरोना संक्रमित, चार राज्‍यों में फिर बढ़े नए मामले

नई दिल्ली। देश में इन दिनों कोरोना का संक्रमण फिर से फैलने लगा है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा एक करोड़ 11 लाख को पार कर गया है। पिछले तीनों की तुलना में सोमवार को नए मामलों में कुछ कमी तो दिखी, फिर भी इनकी संख्या 15 हजार से ज्यादा ही रही।

महाराष्ट्र के हालात डराने लगे हैं। केरल और अन्य चार राज्यों में भी मामले बढ़ रहे हैं। परंतु सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति महाराष्ट्र में है, जहां कई प्रमुख शहरों में लॉकडाउन और रात का कर्फ्यू लगाने जैसे सख्त कदम उठाने पड़े हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान देशभर में संक्रमण के 15,510 नए मामले मिले, 11,288 मरीज ठीक हुए और 106 लोगों की मौत हुई।

इसमें महाराष्ट्र में 62, केरल में 15 और कर्नाटक एवं पंजाब में पांच-पांच मौतें शामिल हैं। जबकि, महाराष्ट्र में 8,293, केरल में 3,254 और पंजाब में 579 नए मामले मिले हैं। इनको मिलाकर कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 11 लाख 12 हजार को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सिर्फ दो राज्यों महाराष्ट्र और केरल में 10 हजार से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय मामलों की संख्या एक हजार से ज्यादा है, जबकि 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक हजार से 10 हजार के बीच सक्रिय मामले हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम