Site icon Yashbharat.com

Corona Update: कोरोना संकट में पड़ोसी ही छोड़ रहे साथ,अब प्रशासन के लिए नई चुनौती

images 10

Coronavirus in Bhopal : भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का संक्रमण इस तेजी से फैल रहा है कि शहर के 32 थाना क्षेत्रों में अब तक 2164 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।

पिछले एक सप्ताह में कोटरा सुल्तानाबाद और बाणगंगा नया कंटनेमेंट हॉटस्पॉट बनकर सामने आया है। जहां संक्रमण तेजी से अपने पैर पसार रहा है। कोटरा सुल्तानाबाद और बाणगंगा में जिन घरों में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, उनके पड़ोसी अब कॉलोनी छोड़कर जा हैं।

इधर, घरों में ताला डालकर जो लोग कहीं और जा रहे हैं, वे भी प्रशासन के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर रहे हैं। अगर इनमें से कोई संक्रमित रहा तो वह जहां जाएगा, वहां लोगों को संक्रमित कर सकता है।

इससे संक्रमण फैलने की संभावना है। बाणगंगा क्षेत्र में तो यह स्थिति है कि लोगों ने अपने घरों के बाहर तक लिखवा दिया है कि यह मकान बिकाऊ है। पलायन का दौर ऐसा चल रहा है कि लोग अपने घर छोड़कर जाने के लिए भी तैयार हैं।

जब आसपास के लोगों से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बताया कि वे गांव चले गए हैं। इसी तरह कोटरा सुल्तानाबाद में भी लोग अपना घर छोड़कर गांव की तरफ पलायन करने लगे हैं।

Exit mobile version