Site icon Yashbharat.com

Corona Sagar Update : पुलिस निरीक्षक, असि. बैंक मैनेजर सहित कोरोना के 10 नए मरीज मिले

images 50 1

सागर। कोरोना में मामले में सागर गंभीर स्थिति में पहुंचता जा रहा है।
सागर में शुक्रवार को एक साथ जिले भर से 10 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
इनमें पुलिस के एक वरिष्ठ निरीक्षक, एक राष्ट्रीयकृत बैंक के असिस्टेंट मैनेजर, बीमा का काम करने वाले एजेंट सहित शहर के अलग-अलग वार्डों से पूरे 9 मामले शामिल हैं।

एक मामला भोपाल से रिपोर्ट हुआ है। बीते तीन दिनों में ही सागर में करीब 26 मामले सामने आ चुके हैं।

बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय की विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला से शुक्रवार शाम जारी हुई कोरोना जांच रिपोर्ट के अनुसार सागर में एक साथ 10 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

हालांकि इसमें एक मामला भोपाल से रिपोर्ट हुआ है और 9 पॉजिटिव मामले बीएमसी की प्रयोगशाला से मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस के निरीक्षक जो थाना प्रभारी हैं।

उनका 21 जून को खिमलासा थाने में रूटीन चैकअप के लिए सैंपल लिया गया था।

जिसे भोपाल भेजा गया था। गुरुवार रात उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा राजघाट रोड पर स्थित कॉलोनी के एमआईजी में रहने वाले 50 वर्षीय असिसटेंट बैंक मैनेजर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

यह शहर के एक राष्ट्रीयकृत बैंक में पदस्थ हैं। इनके अलावा गुरुगोविंद सिंह वार्ड निवासी 60 साल की महिला, इसी वार्ड का 24 साल का युवक, लक्ष्मीपुरा वार्ड निवासी 29 साल व 33 साल के पुरुष, संत रविदास वार्ड में गीता भवन के पीछे रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति, पंतनगर वार्ड में 80 वर्षीय बुजुर्ग, भीतर बाजार निवासी 30 साल का युवक, व चंद्रशेखर वार्ड निवासी 43 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। इन सभी को बीएमसी के एचडीयू वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है।

Exit mobile version