Site icon Yashbharat.com

Corona Returns महाराष्ट्र के इस जिले में भी नाइट कर्फ्यू, स्कूल-कॉलेज के साथ पेट्रोल पंप भी बंद

images 10

Corona Returns: देश में कोरोने के केस फिर बढ़ने लगे हैं। इस महामारी की पहली लहर में सबसे ज्यादा चपेट में महाराष्ट्र आया था और इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में शुक्रवार को मृतकों की संख्या में बढ़कर 52000 के पार हो गई। 29 जनवरी 2021 को मृतक संख्या 51000 थी जो 26 फरवरी को 48 और मौतों के साथ बढ़कर 52,041 हो गई। राज्य में बीते 24 घंटों में 8,333 मामले सामने आए हैं। ये मामले देश में शुक्रवार को सामने आए कुल मामलों का लगभग 50 फीसदी हैं। इस बीच, प्रशासन की सख्ती बढ़ गई है। कुछ जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने के बाद ताजा खबर वर्धा से है। यहां भी शनिवार रात आठ बजे से सोमवार की सुबह आठ बजे तक फिर कर्फ्यू लगाया दिया गया है। इस दौरान मेडिकल स्टोर्स और अन्य अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी। पेट्रोल पंप भी बंद रहेंगे। इस जिले में पिछले 10 दिनों में कोरोना के 1126 मरीज सामने आए हैं।

Read Corona Returns Latest Updates

वर्धा में बिगड़ते हालात के बीच जिला प्रशासन ने स्कूल कॉलेज भी बंद करने का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक, अगले आदेश तक स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। इस बार में विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी गई है। वर्धा जिला कलेक्टर प्रेरणा देशभर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अगले आदेश तक स्कूल कॉलेज बंद किए गए हैं।

देश में कोरोना के 16,577 नए मामले सामने आए: इस बीच, शुक्रवार के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में एक दिन में कोरोना के 16,577 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में महामारी के कुल केस बढ़कर 1,10,63,491 हो गए हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि इनमें से 1,07,50,680 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। कुल 1,07,50,680 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.17 फीसदी हो गई। वहीं कोरोना से मृत्यु दर 1.42 फीसदी बनी हुई है।

Exit mobile version