Corona Live Update In India: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 2.60 लाख नए मरीज, 1500 की गई जान

सक्रिय मरीजों की संख्या 18 लाख के पार
देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है। देश में लगातार कोरोना संक्रमण के मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में वृद्धि ने सरकार से लेकर आम लोगों तक की चिंता बढ़ा दी है।

कोरोना संक्रमण ने रविवार को अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीते 24 घंटों में सर्वाधिक रिकॉर्ड 2.60 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं और करीब 1500 लोगों की संक्रमण जान जा चुकी है। वहीं देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 18 लाख के पार पहुंच गई है।


08:52 AM, 18-APR-2021
बंगाल में एक और उम्मीदवार की कोरोना से मौत

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच कोरोना संक्रमण से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार  की शनिवार को मौत हो गई। इससे पहले दो अलग अलग पार्टियों के उम्मीदवारों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। वहीं चार उम्मीदवार अभी कोरोना से जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं।

08:32 AM, 18-APR-2021
Breaking Hindi News LIVE: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 2.60 लाख नए मरीज, 1500 की गई जान
देश में कोरोना वायरस की दूसरी रफ्तार बेकाबू हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुंभ से लौटने वाले यात्रियों को आइसोलेट किया जा रहा है। वहीं आज उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में वीकेंड कर्फ्यू लागू है। यहां पढ़ें देश और दुनिया की ब्रेकिंग और ताजा खबरें…

 

Exit mobile version