Latest

Corona in Maharashtra: महाराष्‍ट्र में 31 दिसंबर तक बढ़ाई गई कोरोना की गाइडलाइन

Corona in Maharashtra : कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्‍ट्र में कोरोना की लागू गाइडलाइन को आगामी 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी वैक्सीन उत्पादन की समीक्षा के लिए 28 नवंबर को पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जाएंगे। इससे पहले राज्य सरकार ने दिल्ली, गुजरात सहित कई राज्यों से आने वालों की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट साथ लाने के लिए कहा था। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले थम नहीं है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार के दिल्ली-एनसीआर समेत चार राज्यों से इस राज्य में प्रवेश करने वाले हर विमान यात्री को कोरोना वायरस संक्रमण की निगेटिव रिपोर्ट देने के अनिवार्य नियम के चलते हवाई यात्रा में खासी दिक्कतें आ रही हैं। रेटिंग एजेंसी आइसीआरए का कहना है कि इन चार राज्यों से महाराष्ट्र आने वाली उड़ानों में घरेलू यात्रियों की संख्या में खासी कमी आ गई है।

Back to top button