Site icon Yashbharat.com

कटनी में 24 घंटे में 6 नए पॉजीटिव केस, 1900 पार हुआ आंकड़ा

कटनी। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। हर दिन औसतन आधा दर्जन मामले सामने आ रहे हैं। इसमे से ज्यादातर कांटेक्ट हिस्ट्री के बताए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 6 लोगों कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमे 4 साल के बालक से लेकर 60 साल के बुजुर्ग शामिल है। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1900 को पार कर गई है।

राज्य सरकार ने भी कोरोना संक्रमण को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने भी संक्रमण बढऩे की संभावना व्यक्त की है। उधर डब्ल्यूएचओ ने भी ठंड के मौसम में कोरोना संक्रमण के असर की बात कही है।

इसके बावजूद जिले में न तो लोग गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं और न ही गंभीरता दिखा रहे हैं। अब त्योहार समाप्त होने के बाद शादियों का सीजन शुरू हो गया है और इन वैवाहिक समारोहों में भी राज्य सरकार की गाइडलइन का पालन नहीं हो रहा है।

100 लोगों की लिमिट की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। यही कारण है कि जिले में एक बार फिर संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में आधा दर्जन नए पॉजीटिव केस मिले हैं।

जिसमे आज सुबह रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में माधवनगर निवासी 11 वर्षीय बालक, 13 वर्षीय बालिका, पन्ना मोड़ कुठला निवासी 35 वर्षीय युवक एवं द्वारका सिटी निवासी 57 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है।

इसी तरह आईसीएमआर जबलपुर से कल शाम को मिली रिपोर्ट में दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमे ग्राम पहाड़ी निवार निवासी 4 वर्षीय बालक एवं 60 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। इस तरह जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1900 को पार कर गई है, हालांकि हर दिन मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं।

Exit mobile version