Site icon Yashbharat.com

corona cases in india; कोरोना को लेकर राहत, देश में रह गए करीब 6 लाख सक्रिय मामले, रिकवरी रेट बढ़ा

images 10

coronavirus corona cases in india corona update कोरोना के मोर्चे पर यह अच्‍छी खबर है कि अब देश में रिकवरी रेट सुधर रहा है और सक्रिय मामले 6 लाख के आसपास ही बचे हैं।

पिछले कई दिनों से रोजाना 50 हजार से कम नए केस मिल रहे हैं और स्वस्थ होने वाले मरीज बढ़ रहे हैं। पूरे देश में महामारी से हालात बेहतर हो रहे हैं, लेकिन दिल्ली, केरल और महाराष्ट्र में मामले बढ़ रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए। पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम में महामारी की वजह से पहली मौत हुई है। दो-तीन राज्यों को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में हालात सुधरते नजर आ रहे हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और गुजरात में नए मामलों में लगातार कमी आ रही है।

इन राज्यों में प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या में भी भारी कमी आई है। केरल में एक बार फिर देश में सबसे ज्यादा 8,790 नए केस मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा चार लाख के करीब पहुंच गया है।

27 और मरीजों की मौत भी हुई है। महाराष्ट्र में पहले के मुकाबले नए मामलों की संख्या कम तो है, लेकिन पिछले दो-तीन के मुकाबले ज्यादा हुई है। राज्य में 6,738 नए केस मिले हैं और कुल संक्रमित 16.60 लाख हो गए हैं।

91 लोगों की मौत हुई है। तीन दिन के भीतर दूसरी बार एक दिन में सौ से कम मौतें हुई हैं। 26 अक्टूबर को 84 लोगों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 43,554 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है।

Exit mobile version