Site icon Yashbharat.com

कोरोना अलर्ट: नए वेरिएंट्स के साथ 20 राज्यों में केस बढ़े, केंद्र सरकार निगरानी में

flu-vaccine_corona

flu-vaccine_corona

कोरोना अलर्ट: नए वेरिएंट्स के साथ 20 राज्यों में केस बढ़े, केंद्र सरकार निगरानी में।कोरोना वायरस(Corona Virus) की महीनों की चुप्पी के बाद, अब यह भारत के विभिन्न शहरों में फिर से फैलने लगा है. दिल्ली(Delhi), महाराष्ट्(Maharshtra), केरल(Kerla), कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि देखी गई है, जिसके चलते अस्पतालों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

कोरोना अलर्ट: नए वेरिएंट्स के साथ 20 राज्यों में केस बढ़े, केंद्र सरकार निगरानी में

भारत में 2 नए कोविड-19 वेरिएंट, NB.1.8.1 और LF.7, की पहचान हुई है, और देश के कम से कम 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए मरीज सामने आए हैं. अस्पतालों को ICU बेड, ऑक्सीजन सप्लाई और अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ पूरी तैयारी रखने के लिए कहा गया है. महाराष्ट्र में, नए मामलों की अधिकता मुंबई, पुणे और ठाणे जैसे शहरों में देखी जा रही है।

इस महीने केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, जिसमें कर्नाटक का बेंगलुरु प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है. राष्ट्रीय राजधानी में तीन साल में पहली बार कोरोना वायरस के 23 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से अधिकांश हल्के हैं और मरीजों को गंभीर समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा है. हालांकि, ठाणे और बेंगलुरु में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है. कर्नाटक के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, बेंगलुरु में 84 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की मौत पहले से मौजूद गंभीर बीमारियों के कारण हुई, जबकि ठाणे नगर निगम ने बताया कि 21 वर्षीय कोविड-19 मरीज की मृत्यु छत्रपति शिवाजी महाराज कालवा अस्पताल में हुई.

दिल्ली में 23 केस

दिल्ली में कोविड-19 के 23 नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले लगभग तीन वर्षों में कोरोना के मामलों में पहली बार महत्वपूर्ण वृद्धि दर्शाते हैं. सभी संक्रमित व्यक्तियों की स्थिति हल्की है और उनमें फ्लू जैसे लक्षण पाए गए हैं, जिससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है.

Exit mobile version