Site icon Yashbharat.com

Corona 2nd Wave: नाइट कर्फ्यू के बाद इन शहरों में लॉकडाउन, जानिए क्या ट्रेनों के थमेंगे पहिये

lockdown

Corona 2nd Wave: देश में कोविड-19 लगातार अपने पांव पसार रहा है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी है। यहां तक की संक्रमितों का आंकड़ा लाखों में पहुंच रहा है। पिछले साल लगे लॉकडाउन के कारण गरीबों को खाने के लाने पड़ गए। वहीं व्यापारियों के धंधे में ताला लग गया। ऐसे में जनता अब ओर लॉकडाउन को झेलने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि तेजी कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे है। स्कूल-कॉलेज बंद हैं, जबकि नाइट कर्फ्यू और कई राज्यो में दो दिन से लेकर सप्ताह भर का लॉकडाउन आज से लागू हो जाएगा। इधर मुंबई के रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक लगा दी गई है।

क्या ट्रेनें होगी बंद?

कोरोना के बढ़ते केस के कारण जनता में ट्रेनों के बंद होने का भय है। इस बीच रेलवे ने शुक्रवार को स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि ट्रेन सेवाओं को बंद नहीं किया जाएगा। रेलवे ने कहा, हमारी ऐसी कोई योजना नहीं है। यात्रियों के लिए ट्रेनों का संचालन चलता रहेगा। बता दें कई प्रवासी मजूदर लॉकडाउन के डर से अपने गृहनगर वापस लौटने लगे हैं।

महाराष्ट्र में सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन

महाराष्ट्र में आज रात 8 बजे सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। राज्य में आवश्यक सेवाओं के अलावा किसी अन्य चीजों के लिए अनुमति की है। मुंबई प्राधिकरण ने शहर के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। वहीं आज से प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी है। जिनमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कल्याण, ठाणे, दादर, पनवेल और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस शामिल हैं।

मध्यप्रदेश में 60 घंटे का लॉकडाउन

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य शहरों में आज शाम 6 बजे 60 घंटे का लॉकडाउन लगने जा रहा है। जबकि भोपाल के कोलार इलाकें को 9 दिनों तक कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इस इलाकों में सभी तरह की पाबंधी लगा दी गई है। नगर निगम द्वारा जरूरी सामानों की डिलेवरी कराई जाएगी। इधर छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग में लॉकडाउन लागू है।

इन शहरों में लगा नाइट कर्फ्यू

दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़, अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, सुंदरगढ़, बरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बलांगीर, नुआपाड़ा, कालाहांडी, मलकानगिरीस कोरापुट, नबरंगपुर, जयपुर, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज और मेरठ में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं बेंगलुरू, मैसूरु, मंगलुरु, कलबुर्गी, बीदर, तुमकुरम, उडुपी और मणिपाल में 10 अप्रैल से रात्रि कर्फ्यू लागू हो जाएगा।

Exit mobile version