Latest

Corona वायरस से लड़ने के लिए गूगल ने बनाया है Special Doodle

वेब डेस्‍क। गूगल के आज के डूडल का हर अक्षर लॉक डाउन में घर में रहने के दौरान सकारात्मक क्रियाकलाप में जुटे रहने का संदेश देता है.
दुनिया भर में कोरोना वायरस से मचे कोहराम के बीच गूगल डूडल का एक नया अवतार सामने आया है. कोरोना से बचने के लिए दुनिया के सबसे बड़े सर्च ईंजन गूगल ने डूडल की मदद से आम लोगों को कुछ टिप्स दिए हैं दुनिया भर में कोरोना वायरस के कहर से मरने वालों की संख्या 53,000 के आंकड़े को पार कर गई है, वहीं 10 लाख से ज्यादा लोग कोविड 19 की चपेट में आ चुके हैं
गूगल के आज के डूडल का हर अक्षर लॉक डाउन में घर में रहने के दौरान सकारात्मक क्रियाकलाप में जुटे रहने का संदेश देता है.
जब आप गूगल के इस डूडल पर क्लिक करते हैं तो यह आपको एक नए पेज पर ले जाता है. इसमें सबसे पहले स्टे सेफ, सेव लाइफ लिखा हुआ है. इसका मतलब है सुरक्षित रहें, जीवन बचाएं

Back to top button