Site icon Yashbharat.com

Corona : पैसेंजर के छींकते ही पायलट भागा

air

नई दिल्ली। विमान यात्रियों के साथ-साथ चालक दल में भी खलबली मचा देने वाली यह घटना है शुक्रवार 20 मार्च की। कोरोना वायरस से जूझ रहे पुणे एयरपोर्ट से एयर एशिया की फ्लाइट आईजेड-732 दिल्ली के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी। सारे पैसेंजर अपनी सीटों पर बैठ चुके थे। तभी सबसे अगली पंक्ति के एक यात्री ने छींकना शुरू कर दिया।

उसे जुकाम था। मौके की नजाकत को देखते हुए एहतियाती कदम उठाने के बजाय चालक दल के सदस्य घबरा गए। जैसे ही कॉकपिट में बैठे पायलट को इस यात्री के बारे में पता चला, वो इमरजेंसी एग्जिट गेट से बाहर कूद गया।

इधर विमान के बाकी क्रू मेंबर्स ने प्लेन का पिछला दरवाजा खोला। सारे यात्रियों को उधर से बाहर निकाला गया। सिर्फ संदिग्ध यात्री के लिए अगला दरवाजा खोला गया। सारे यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। अच्छी बात यह रही कि सारी रिपोर्ट निगेटिव आई।

Exit mobile version