Site icon Yashbharat.com

Corona : खूब प्रयास किया, मगर बच न सकी संक्रमित होने से, फिर क्‍या हुआ ऐसा

coronavirus-in-india

coronavirus-in-india

जयपुर। मुंबई की एक कंपनी में काम करने वाली जोधपुर की २४ साल की युवती ने खुद को बचाने का खूब प्रयास किया, मगर वर संक्रमित होने से बच न सकी। उसने अपनी यह कहानी साझा करते हुए बताया कि वह किस प्रकार संक्रमित हो गई।

२४ साल की युवती ने खुद को बचाने का पूरा प्रयास किया, फिर भी अपने को नहीं बचा पाई

वह गत १७ मार्च को मुंबई से जोधपुर के लिए ट्रेन में सवार हुई। मुंबई में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण परिजनों के कहने पर वह अपने घर के लिए रवाना हुई थी। वह रास्ते में लगातार अपने हाथ सैनेटाइज करती रही। खुद को बचाने का पूरा प्रयास किया, फिर भी खुद को नहीं बचा पाई।

युवती ने तुर्की से लौटे दंपती के साथ किया था सफर, जोधपुर की युवती ने बताई अपनी कहानी

दरअसल, उसे ऊपर की बर्थ मिली थी। उसके नीचे वाली सीट पर जोधपुर का एक दंपती था। वह तुर्की से यहां आए थे। युवती ने उनसे बात नहीं की, केवल दो बार टॉयलेट के लिए बर्थ से नीचे उतरी। पूरे रास्ते उसने उच्च क्वालिटी का मास्क लगा रखा था। जोधपुर पहुंचकर घर में रहने लगी। गत सोमवार तक वह पूरी तरह स्वस्थ थी, लेकिन बाद में उसे हल्का बुखार और खांसी की शिकायत हुई।

तुर्की से लौटे दंपती के पॉजिटिव आने पर उसकी भी हुई जांच, युवती को कोरोना पॉजिटिव पाया गया

इसी बीच तुर्की से लौटे दंपती को पॉजिटिव रिपोर्ट आई। सोमवार को ही जिला प्रशासन की टीम ने दंपती की ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर युवती के घर पहुंचकर सैंपल लिए। उसे घर में ही आइसोलेट कर दिया गया।

एम्स से आइ रिपोर्ट में पॉजिटिव पाई गई युवती की हालत स्थिर

तबीयत बिगड़ी तो मंगलवार को युवती के परिजन उसे एम्स ले गए, जहां बुधवार सुबह आइ रिपोर्ट में उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Exit mobile version