अंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

Corona : कोरोना फैला लेकिन Pollution वायु प्रदूषण में आई जबरदस्त कमी

लंदन। कोरोना वायरस के खौफ से पूरी दुनिया के लोग घरों में कैद हो गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ अच्छी बात यह है कि लोगों के बाहर नहीं निकलने की वजह से वायु प्रदूषण में काफी कमी आई है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा ली गई तस्वीरें स्पष्ट नजर आ रही हैं। कई देशों में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की मात्रा में जबरदस्त कमी आई। खासतौर पर उन देशों में जहां पूरी तरह से लॉक डॉउन कर दिया गया है। स्कूल-कॉलेज, मॉल, ऑफिस, बाजारों के बंद होने की वजह से लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं, लिजाहा वाहनों के धुंए से होने वाला वायु प्रदूषण भी काफी हद तक कम हुआ है।

हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इसके दीर्घकालिक परिवर्तन की बात करना अभी बहुत जल्दबाजी होगी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा ली गई तस्वीरें स्पष्ट नजर आ रही हैं।
चीन के शहर वुहान से इस वायरस का प्रकोप फैला था, वहां फरवरी में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की मात्रा में नाटकीय रूप से जबरदस्त कमी दर्ज की गई। यहां वायु प्रदूषण का संकेतक लाल/नारंगी रंग का हुआ करता था, जो अब नीले रंग का हो गया है।

चीन इस महामारी की वजह से अपने संकट के चरम पर है। हालांकि, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) की हालिया तस्वीरें हृह्र2 उत्सर्जन में फिर से बढ़ोतरी दिखाती हैं। ईएसए द्वारा उत्तरी इटली में वायु प्रदूषण में भारी कमी भी देखी गई है, जिसे कोरोनावायरस के प्रसार से लड़ने के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं, बार्सिलोना और मैड्रिड में भी इसी तरह की रिपोर्ट है, जहां स्पेनिश अधिकारियों ने मार्च के मध्य में लॉक डाउन करने का आदेश दिया था।

Back to top button