CoronaLatest

Corona: अफसर ने इंदौर में 35 साल के मरीज की मौत का दावा किया, लेकिन मेडिकल बुलेटिन में उम्र 65 निकली; देश में अब तक 19 की मौत

नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस का संक्रमण 27 राज्यों तक पहुंच चुका है। संक्रमितों का आंकड़ा 700 पार कर गया। 16 दिन में 19 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश के इंदौर में अफसर ने दोपहर में 35 साल के मरीज की मौत का दावा किया था, लेकिन देर रात जारी हुए मेडिकल बुलेटिन में मरीज की उम्र 65 निकली। मध्य प्रदेश के अलावा गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 65 वर्षीय मरीज, महाराष्ट्र के मुंबई में 65 साल की बुजुर्ग, गुजरात के भावनगर में 70 साल की बुजुर्ग और राजस्थान के भीलवाड़ा में एक मरीज की जान गई। इसके अलावा कर्नाटक में भी 75 साल की महिला की मौत हो गई।

9 मरीजों को पहले से शुगर या अन्य कोई बीमारी थी

मदुरै के मरीज को लंबे समय से डायबिटीज और ब्ल्डप्रेशर की समस्या थी। तमिलनाडु में कोरोना से यह पहली मौत है। इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र में एक संक्रमित की मौत हुई थी। यहां 63 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें भी पहले से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या थी। अब तक जिन लोगों की जान गई है, उनमें से 9 को शुगर, ब्लडप्रेशर या अन्य कोई समस्या थी।

Back to top button