प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत पोस्टर व नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत पोस्टर व नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजि

 

कटनी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई की अध्यक्षता तथा जिला संगठक डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग के नेतृत्व में नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने नारा लेखन एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में भाग लेकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा आसपास के नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने रंग-बिरंगे पोस्टरों के माध्यम से संदेश दिया कि स्वस्थ जीवन के लिए नशे से दूर रहना आवश्यक है। नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए नशा मुक्त समाज की स्थापना आवश्यक है और इस दिशा में एनएसएस स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रतियोगिता में लक्ष्मी तिवारी, नंदिनी रजक, राजेंद्र चौधरी, सोनल भारती बर्मन, पार्वती चक्रवर्ती, श्रद्धा सिंह रघुवंशी, नंदिनी पटेल, गीतांजलि सिंह, दीपा विश्वकर्मा एवं सुचिता चतुर्वेदी सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version