Site icon Yashbharat.com

बुरहानपुर में विवाद: हिंदू बच्चों को नमाज सिखाने के आरोप में सरकारी शिक्षक सस्पेंड

Screenshot 20250613 161657 Chrome

बुरहानपुर में विवाद: हिंदू बच्चों को नमाज सिखाने के आरोप में सरकारी शिक्षक सस्पेंड। जिले की प्राथमिक शाला देवारी में शिक्षक जुबेर असलम तड़वी पर सूर्य नमस्कार के बहाने हिंदू बच्चों को नमाज की ट्रेनिंग देने का आरोप अभिभावकों ने लगाया था। हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी ने शिक्षक जुबेर को निलंबित कर दिया है। विभाग जांच कर रहा है कि यह मामला कब से चल रहा था।

इस्लामपुर की विदाई, ईश्वरपुर का आगमन! महाराष्ट्र में नाम परिवर्तन की कहानी

बुरहानपुर में विवाद: हिंदू बच्चों को नमाज सिखाने के आरोप में सरकारी शिक्षक सस्पेंड

पंचनामा बनाया गया था

बताया गया है कि दीपावली के अवकाश के दौरान कुछ बच्चों ने जब घर में वह प्रक्रिया दोहराई तो माता-पिता ने पूछा। बच्चों ने बताया कि जबूर अहमद रोजाना योगासन से पहले उन्हें इसका अभ्यास कराता है। इसके बाद करीब दो दर्जन अभिभावक स्कूल पहुंच गए और विरोध दर्ज कराया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी को सूचना दी। मामला गंभीर होने से डीईओ स्कूल पहुंचे और पंचनामा बनाया।

शिक्षक ने क्या कहा

इस बीच जानकारी लगने पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अजीत परदेसी, बजरंग दल के दीपक पवार सहित अन्य पदाधिकारी भी स्कूल पहुंचे और विरोध दर्ज कराया था। इधर, शिक्षक जुबेर अहमद तड़वी का कहना था कि मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। बुरहानपुर में विवाद: हिंदू बच्चों को नमाज सिखाने के आरोप में सरकारी शिक्षक सस्पेंड

Exit mobile version