आंतों को साफ और स्वस्थ रखने के लिए कुछ प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का सेवन बहुत हो सकता है फायदेमंद
Consuming some natural foods can be very beneficial to keep the intestines clean and healthy
1. शारीरिक परिश्रम जरूरी
सिर्फ डाइट ही नहीं बल्कि नियमित रूप से उचित शारीरिक परिश्रम करना भी हेल्दी लाइफस्टाइल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और अगर आप इस चीज को मैनेज नहीं कर पा रहे हैं, तो कई बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। रोजाना सुबह उठकर थोड़ा बहुत चलें फिरें और हर बार खाना खाने के बाद कम से कम 500 से 1000 कदम जरूर चलें।
2. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
हेल्दी रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी बहुत ज्यादा जरूरी है, जिससे शरीर के सारे फंक्शन को सामान्य रूप से काम करते रहने में मदद मिलती है। पानी कम पीने से भी कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है और इसलिए कई बीमारियों का खतरा इसी कारण से ही बढ़ता है। इसलिए रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीने चाहिए।
आंतों को साफ और स्वस्थ रखने के लिए कुछ प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का सेवन बहुत हो सकता है फायदेमंद
3. नेचुरल चीजों का उपयोग करें
हर नेचुरल चीज में कुछ न कुछ गुण जरूर पाए जाते हैं, आयुर्वेद में बताई जाने वाली स्वास्थ्यवर्धक नेचुरल चीजें जैसे लहसुन, अदरक, मेथी आदि का उपयोग करते रहना चाहिए और साथ ही साथ नीम, अर्जुन की छाल व अन्य चीजों का सेवन करते रहना भी कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में आपकी मदद कर सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
फाइबर पाचन तंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह आंतों को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। डाइट में ओट्स शामिल करें जिसमें घुलनशील फाइबर होता है जो पाचन में सहायक है। इसके अलावा डाइट में फलों व सब्जियों को भी शामिल कर सकते हैं, जिनमें मौसमी फल व सब्जियां भी शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा दही जैसे प्रोबायोटिक्स फूड्स का सेवन करना भी काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।