माधवनगर के गगन बजाज हत्याकांड का षड्यंत्रकारी गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस की कार्रवाई
कटनी(YASHBHARAT.COM)। उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में लगभग 15 दिन पूर्व गगन उर्फ गागा की चाकू से गोद कर की गई नृशंस हत्या के मामले में माधवनगर पुलिस ने हत्याकांड के षड्यंत्रकारी को भी गिरफ्तार कर लिया है जबकि वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवक पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं उन्हीं से पूछताछ के बाद पुलिस ने वारदात को अंजाम देने षड्यंत्रकारी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में हत्या का षड्यंत्र रचने वाले एवं आरोपियों को पनाह देते हुए उन्हें बचाने का प्रयास करने वाले ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे में संलिप्त बताए जा रहे माधवनगर की केरिन लाइन क्षेत्र निवासी आरोपी नीरज उर्फ नीरू पिता हरीश कुमार भोजवानी को भी माधव नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए षड्यंत्रकारी आरोपी नीरज उर्फ नीरू के खिलाफ माधवनगर पुलिस ने षड्यंत्र रचने की धारा के तहत मुकदमा पंजीबद्ध किया है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए पुलिस ने एक दिन की रिमांड भी पूछताछ के लिए हासिल की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गगन की हत्या के मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों को हत्या के लिए उकसाने का काम नीरज उर्फ नीरू ने किया था। बताया जाता है की हत्याकांड के बाद आरोपियों को बचाने का प्रयास भी नीरज ही कर रहा था। कुछ इसी तरह के प्रमाण पुलिस के हाथ लगे हैं। इन्हीं प्रमाणों के आधार पर माधव नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। माधव नगर पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे माधवनगर पुलिस को एक दिन की रिमांड पर दे दिया गया।

