अजब गजबFEATURED

मृत समझकर किया अंतिम संस्कार, अगले दिन जिंदा घर लौटा व्यक्ति – असम के सोनारी में हैरान कर देने वाली घटना

मृत समझकर किया अंतिम संस्कार, अगले दिन जिंदा घर लौटा व्यक्ति – असम के सोनारी में हैरान कर देने वाली घटना। असम के सोनारी इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति को मृत समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन वह करीब 24 घंटे बाद खुद जीवित अपने घर लौट आया।

मृत समझकर किया अंतिम संस्कार, अगले दिन जिंदा घर लौटा व्यक्ति – असम के सोनारी में हैरान कर देने वाली घटना

जानकारी के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में पुलिस को सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिला था। जांच के बाद शव की पहचान सोनारी नगर के वार्ड नंबर 12 निवासी विजय कुर्मी के रूप में की गई थी। पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पहचान की पुष्टि करते हुए उसी दिन अंतिम संस्कार भी कर दिया। अंतिम संस्कार की सभी रस्में उनके भाई विनोद कुर्मी ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पूरी कीं।

लेकिन अगले ही दिन मामला अचानक पलट गया जब विजय कुर्मी खुद साइकिल चलाकर घर पहुंच गया। घर पहुंचते ही उसने देखा कि उसके नाम पर अंतिम संस्कार की तैयारियां और शोक रस्में चल रही हैं, जिसे देखकर वह खुद भी हैरान रह गया। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस जांच में जुटी हुई है कि आखिर मृत समझा गया शव किसका था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम